Homeराज्य समाचारदुखद : मातृभूमि के लिए देवभूमि का एक और जवान हुआ शहीद,...

दुखद : मातृभूमि के लिए देवभूमि का एक और जवान हुआ शहीद, हिमस्खलन की चपेट में आया 

 

देहरादून। पिथौरागढ़ का एक लाल मातृभूमि के लिए शाहिद हचआ है। इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक सिक्किम में ड्यूटी के दौरान पिथौरागढ़ का लाल शहीद हो गया है।सिक्किम में तैनात सेना के जवान विकास कुमार हिमस्खलन की चपेट में आने से शहादत को प्राप्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जहां जवान के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, 19 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात लांस नायक विकास कुमार 29 मार्च को अपने दो साथियों के साथ सिक्किम सीमा पर नियमित गश्त पर थे। उसी दौरान अचानक तेज हिमस्खलन हुआ और विकास इसकी सीधी चपेट में आ गए। उनके दोनों साथी सुरक्षित निकल पाए, लेकिन विकास कुमार को बचाया नहीं जा सका।19 साल की उम्र में कर्तव्य निभाते हुए बलिदान
सिर्फ 19 वर्ष की उम्र में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए विकास कुमार अपने पीछे अपनी पत्नी प्रीति 8 महीने का बेटा ,पिता गणेश मां मंजू देवी (भोजन माता के पद पर कार्यरत),और बड़े भाई को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। जवान बेटे को खोने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन पूरे क्षेत्र को उन पर गर्व है कि उनका बेटा मातृभूमि की सेवा करते हुए शहीद हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News