14 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारमजबूत कार्यकर्ता को दी जायेगी बूथ की ज़िम्मेदारी- मनोज नौटियाल

मजबूत कार्यकर्ता को दी जायेगी बूथ की ज़िम्मेदारी- मनोज नौटियाल

आज दिनांक 22/12/2025 को रायवाला क्षेत्र में BLA 2 एवं बूथ सेक्टर प्रभारियों के चयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ऋषिकेश विधानसभा के अंतर्गत रायवाला क्षेत्र में BLA 2 एवं बूथ सेक्टर प्रभारियों के चयन को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता ऋषिकेश विधानसभा बूथ प्रभारी श्री मनोज नौटियाल ने की। बैठक में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
ऋषिकेश विधानसभा बूथ प्रभारी मनोज नौटियाल व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। जब संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत होता है, तभी जनता की समस्याओं को सही मंच पर मजबूती से उठाया जा सकता है। आज की बैठक संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने का काम करेगी।
पूर्व मंत्री सूरवीर सिंह सजवान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है, ताकि जनता की आवाज़ को मजबूती के साथ सरकार तक पहुँचाया जा सके। आने वाले समय में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए मैदान में उतरेगी।
बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ के एस राणा, रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला, श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजयपाल सिंह पंवार, रवि राणा, मुकेश मनोडि, अजय सिंह, मनदीप सिंह, नवीन लाल शाह, के के थापा, कमल रावत, बलदेव सिंह, विक्रम बिष्ट, देवेंद्र सिंह राणा, रामलाल चमोली, कमल सिंह राणा, दिनेश रांगड, सतीश रावत, धर्मेंद्र सिंह, रोहित नेगी, मनोज गोसाई, जीत सिंह रांगड, जगवीर सिंह नेगी,सनमोहन सिंह रावत, क्षेत्र बहादुर माल, कुंवर सिंह गुसांई, हर्ष पति सेमवाल, देव सिंह रावत, वीरपाल सिंह राणा, वीरेंद्र पोखरियाल, शेर सिंह रांगड, पी सी रमोला,हीरा सिंह राणा, धर्मपाल सिंह असवाल, विक्रांत भारद्वाज, शुभम, दीपक सिंह, मीना थापा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News