देहरादून, 16 फरवरी 2026।
महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर कचहरी मंदिर परिसर, देहरादून स्थित श्री शिव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया एवं पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। आयोजनकर्ताओं द्वारा सभी आगंतुक श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया।
कार्यक्रम में पंडित अंकित भट्ट, पंडित लाखी राम भट्ट, राजीव गुप्ता, आलोक शर्मा, राजेंद्र, हरीश पांडेय, अनुज, शिवम् मौर्य, दिवाकर कोठारी, अभिषेक भारद्वाज, भरत सिंह, प्रदीप, अनुज, प्रदीप ध्यानी, काशी भट्ट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजकों द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
