HomeखेलLPG  गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त: QRT टीम...

LPG  गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त: QRT टीम कर रही गैस एजेंसियों का निरीक्षण और कार्रवाई  

 

देहरादून ।  एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शत-प्रतिशत होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के के मिश्रा कन्ट्रोलरूम से जिले में गैस वितरण, आपूर्ति की माॅनिटिरिंग जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु निगरानी बनाए हुए है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 25 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 18546 अधिक उपभोक्ताओं कोे घरेलू तथा 239 अपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 95 हजार के लगभग बैकलाॅग है। एलपीजी का घरेलू 41348 तथा व्यवसायिक का 1821 स्टाॅक उपलब्ध है। घरेलू के साथ ही व्यसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड बढ गया है।

–0–
कार्यालय जिला सूचना अधिकारी देहरादून।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News