Homeराज्य समाचारकोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: कुमारी शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन,...

कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन: कुमारी शैलजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन, फूंकी जान

 

कुमारी शैलजा कार्यकर्ताओं को भूला हुआ याद दिलवाने आईं ,  जैसे जामवंत ने हनुमान जी को शक्ति याद दिलाई थी
कोटद्वार : कोटद्वार जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से ख़्चा खच भरा सभागार उस वक्त तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा आज उत्तराखंड में जामवंत की भूमिका में हैं जो पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी भूली हुई शक्ति व सामर्थ्य को याद दिला रही हैं जिस प्रकार राम रावण युद्ध के समय जामवंत ने हनुमान जी को उनका बल याद दिलवाया था यह चौपाई बोल कर “कई रीछपति सुन हनुमाना का चुप साधी रहेऊ बलवाना पवन तनय बल पवन समाना बुद्धि विवेक विज्ञान निधाना। कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होई तात तुम पाहि । राम काज लगी तब अवतारा सुनतही भयहू पर्वताकारा।।
श्री धस्माना ने कहा कि हनुमान रूपी कांग्रेस कार्यकर्ता राम काज यानी दरिद्र नारायण के आम आदमी के गरीबों के किसानों के वंचितों के हित के लिए अपनी ताकत और संघर्ष का सदुपयोग करेंगे।
कार्यकर्ता सम्मेलन में कुमारी शैलजा ने कहा कि सभी को एक जुट हो कर जन विरोधी युवा विरोधी महिला विरोधी विकास विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी समेत वरिष्ठ नेता गणों ने संबोधित किया l
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News