14.2 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारBig Breaking: पुलिस महकमें में शासन का बड़ा फेरबदल,  परमेंद्र डोभाल बनें...

Big Breaking: पुलिस महकमें में शासन का बड़ा फेरबदल,  परमेंद्र डोभाल बनें दून के SSP 

 

प्रदेश में बढ़ती अपराधी घटनाओं पर सीएम धामी का एक्शन:  SSP अजय सिंह को भेजा वापस STF

देहरादून: प्रदेश भर में लगातार बढ़ रही अपराधी घटनाओं के बाद आज शासन द्वारा बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए। इनमें हरिद्वार, देहरादून, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जनपद शामिल है। राजधानी देहरादून में पिछले कुछ दिनों में बढ़ते अपराधों के बाद सीएम धामी ने बड़ा एक्शन लेते हुए कई आईपीएस अधिकारीयों के ट्रांसफर करे। गृह अनुभाग से जारी की गई सूची के अनुसार देहरादून के ssp अजय सिंह हटा दिया गया है और उन्हें एसटीएफ में भेजा गया है, जबकि उनके स्थान पर हरिद्वार मैं तैनात परमेंद्र डोभाल को देहरादून का नया कप्तान बनाया गया है।

अन्य पुलिस अधिकारियों में एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्र को उद्धमसिंह नगर से हटाते हुए पुलिस अधीक्षक अभीसूचना भेजा गया है।
माना जा रहा है कि देहरादून हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर में बढ़ते अपराधों के बाद बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अब देखना होगा कि नए कप्तान के आने से देहरादून में अपराध का ग्राफ कितना कम होता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News