24.7 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeखेलअच्छी खबर: इंडिया खेलो फुटबाल के नार्थ जोन नेशनल के लिए हुआ...

अच्छी खबर: इंडिया खेलो फुटबाल के नार्थ जोन नेशनल के लिए हुआ प्रियांशु रावत अंडर 17 का चयन – डॉ विरेन्द्र सिंह रावत 

 

ऋषिकेश के एक मात्र गोल कीपर फुटबाल खिलाडी प्रियांशु रावत अंडर 17 की कढ़ी मेहनत रंग लायी तीन साल से देहरादून फुटबाल एकेडमी के हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ( पूर्व नेशनल खिलाडी, रेफरी और इंटरनेशनल कोच ) से प्रशिक्षण ले रहा प्रियांशु का सिलेक्शन देहरादून फुटबाल एकेडमी के ग्राउंड गूलर घाटी रोड स्थित ग्राउंड मे 5 अक्टूबर को इंडिया खेलो फुटबाल का ट्रायल हुवा था जिसमें समस्त राज्य भर से 265 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था जिसमें अंडर 17 मे प्रियांशु ने एक मात्र जगह बनाई बेहतरीन गोल किपिंग करके, डी एफ ए के हेड कोच डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने प्रियांशु को बधाई और शुभकामनायें प्रदान की और कहा की प्रियांशु कोचिंग के बाद भी समय निकाल कर स्वयं भी मेहनत करता था उसका ही नतीजा है की उसका सिलेक्शन नार्थ जोन नेशनल के लिए हुवा है
जिसका नेशनल 6,7 दिसम्बर को दिल्ली के फ्रंटियर फुटबाल क्लब के फुटबाल ग्राउंड मे होगा
उसके बाद नेशनल मे बेहतरीन प्रदर्शन करेगा तो 23 जनवरी को मुंबई मे फाइनल सिलेक्शन मे जायेगा जहाँ उसको इंडियन सुपर लीग, आई लीग, इंडियन टीम, प्रोफेशनल क्लब के सेलेक्टर अपने क्लब मे 100 प्रतिशत स्कोरलशिप मे लेंगे जिससे उसका बेहतरीन जीवन बनेगा
डॉ रावत ने प्रियांशु रावत के पिताजी जो पूर्व नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट खिलाडी है गोपाल रावत जी को भी बधाई दी और कहा की ये आपकी मेहनत है जिसके लिए आप तीन सालों से अपने पुत्र को ऋषिकेश से देहरादून आकर कोचिंग कराते थे डी एफ ए मे, आपकी मेहनत रंग लाई
आज देहरादून फुटबाल एकेडमी मे हेड कोच और डी एफ ए के मैनेजर गोपाल रावत ने समस्त चुने हुवे अंडर 13,15 और 17 के 15 खिलाड़ियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा की 6,7 दिसम्बर को नार्थ जोन नेशनल मे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे और अपना उज्वल भविष्य बनायेगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News