Homeराज्य समाचारहोटल व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा गाइड लाइन में नियमों के शिथिलीकरण...

होटल व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने यात्रा गाइड लाइन में नियमों के शिथिलीकरण की की मांग:  अध्यक्ष ने दिया आश्वासना

भट्ट से मिला ला होटल व्यवसायियों का प्रतिनिधिमंडल, दिया ज्ञापन

देहरादून 6 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट से चार धाम मार्ग स्थित होटल व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन मे प्रतिनिधिमंडल ने द्वारा यात्री संख्या, ऑनलाइन ऑफलाइन पंजीकरण बाध्यता समाप्ति के मुद्दे पर श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री से बात करने और उचित निर्णय का आश्वासन दिया।

यमुना कॉलोनी स्थित आवास में हुई इस मुलाकात में उत्तराखंड चार धाम होटल व्यवसाय संगठन प्रतिनिधियों ने बताया कि चारधाम-श्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमनोत्री का सम्पूर्ण विश्व में एक विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व है। यह यात्रा न केवल सनातन संस्कृति की आत्मा है, बल्कि राज्य की आर्थिकी का भी मुख्य आधार है। वर्तमान में चारधाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की संख्या को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से सरकार द्वारा सीमित किया गया है, जिसके कारण उत्तराखण्ड की आम जन-मानस, व्यापारी बन्धु, होटल व्यसायी, टूर एवं ट्रेवल आपरेटर, दुकानदार, टैक्सी चालक, घोडा खच्चर एवं डोली-पालकी संचालकों सहित लाखों परिवारों, एवं उत्तराखण्ड राज्य की आर्थिकी एवं आजीनिका पर प्रतिकूल प्रभाव पड रहा है।

चार धाम होटल व्यवसायियों ने
कहा कि चारधाम यात्रा सदियों से निर्बाध रूप से संचालित होती रही है एवं श्रद्धालुओं की आस्था इसकी गहराईयों सी जुड़ी हुई है। यांत्रियों की संख्या पर लगाये गये प्रतिबंधों से न केवल धार्मिक भावना आहत हो रही है बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या पर लगाई गई ऑनलाइन एवं आफ लाइन की सीमा को समाप्त करने, धामों में यात्रा मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेट सिस्टम खत्म करने एवं व्य्वारिक रूप से यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किये जाए।

मुलाकात के दौरान श्री भट्ट ने होटल व्यवसाय प्रतिनिधियों को विश्वास दिलाया कि इस महत्त्वपूर्ण विषय पर वे सीएम श्री पुष्कर धामी से बात कर, सहानुभूति पूर्वक विचार का अनुरोध करेंगे। हम सबके लिए चार धाम के लोगों की आर्थिक व्यवस्था एवं रोजगार को देखते हुये आगामी 2026 की चार धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित करना अति आवश्यक है। हमें उम्मीद है कि सरकार इसमें सभी पक्षों से बातचीत कर, मुद्दे के हल के लिए उचित निर्णय लेगी।

इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा श्री मनवीर सिंह चौहान, उत्तराखंड चारधाम यात्रा होटल एसोसियेशन अध्यक्ष श्री राजेश मेहता, संदीप राणा , श्री सरदार सिंह राणा रणजीत रावत, नीतीश रमोला , समेत अन्य होटल व्यवसायी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News