हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री से की भेंट: ऋषिकेश बापू ग्राम भूमि एवं स्थानीय मुद्दों पर हुई चर्चा
देहरादून। आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री माननीय श्री भूपेंद्र यादव जी से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर ऋषिकेश से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ ऋषिकेश बापू ग्राम से संबंधित भूमि एवं स्थानीय जनता से जुड़े महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों को लेकर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बापू ग्राम क्षेत्र की समस्याएँ वहाँ निवासरत नागरिकों के अधिकार, आजीविका और भविष्य से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हैं। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि स्थानीय जनभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस विषय का व्यावहारिक, न्यायसंगत एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव जी ने विषय की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को भली-भांति समझते हुए इसे सकारात्मक दृष्टिकोण से विचाराधीन लेने तथा यथासंभव सहयोग एवं समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधिगण—
श्री रमेश जुगलान (संयोजक, बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति),
श्री संदीप गुप्ता (पूर्व राज्यमंत्री),
श्री रविंद्र राणा (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा ऋषिकेश),
श्री ज्योति सिंह सजवान (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा परवादून),
श्री राजेंद्र बिष्ट (पार्षद, नगर निगम ऋषिकेश),
श्री रामकुमार कश्यप (समाजसेवी एवं व्यापारी नेता),
श्री बिजेंद्र रमोला (पार्षद, नगर निगम ऋषिकेश) उपस्थित रहे।
