Homeराज्य समाचारउत्तराखंडहल्द्वानी में सनसनीखेज हत्याकांड : गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से...

हल्द्वानी में सनसनीखेज हत्याकांड : गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या

 

24 घंटे में प्रदेश में तीन हत्याएं – कानून-व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

हल्द्वानी। राजधानी देहरादून में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के ठीक 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी में युवक-युवती की पत्थर से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। नवीन गल्ला मंडी में मिले दोनों शवों ने पूरे शहर को दहला दिया।

गुरुवार सुबह बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में करीब 22 वर्षीय युवती और 30 वर्षीय युवक के शव पड़े मिले। अज्ञात बदमाशों ने दोनों के सिर भारी पत्थर से इस कदर कुचल दिए कि चेहरों से पहचान कर पाना मुश्किल हो गया। जिस किसी ने भी घटनास्थल का मंजर देखा, वह सन्न रह गया। शवों के पास खून से सना बड़ा पत्थर। निरोध , लाइटर भी मिला है, जिसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को मृतक युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान अल्मोड़ा निवासी शुभम कुमार टम्टा के रूप में हुई। आधार कार्ड के अनुसार उसकी जन्मतिथि 31 दिसंबर 1995 है। मोबाइल नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया गया है। युवती की शिनाख्त 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तली पोखरी नैनीताल रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंडी परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को साक्ष्य जुटाने में लगाया गया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News