आज दिनांक 24 दिसंबर को जीआरडी एकेडमी, निरंजनपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “उड़ान” का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री नेहा जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का सशक्त माध्यम बताया।

इस अवसर पर जूनियर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
100 मीटर दौड़ के परिणाम
• कक्षा 6 (बालक): अजीत हाउस के अब्दुल मन्नान प्रथम, जुंझार हाउस के अकुल चौहान द्वितीय एवं फतेह हाउस के श्रेष्ठ तृतीय स्थान पर रहे।
• कक्षा 7 (बालिका): जुंझार हाउस की अंशिका नौटियाल प्रथम, अजीत हाउस की सिया गौतम द्वितीय एवं फतेह हाउस की अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं।
• कक्षा 8 (बालक): जोरावर हाउस के वेरेश्वर सिंह प्रथम, फतेह हाउस के गोपाल गुप्ता द्वितीय एवं जुंझार हाउस के तुषार थापा तृतीय स्थान पर रहे।

• कक्षा 6 (बालिका): फतेह हाउस की इफरा खान प्रथम, अजीत हाउस की आकांक्षा पांडे द्वितीय एवं जुंझार हाउस की भूमिका रावत तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़ के परिणाम
• कक्षा 6 (बालक): अजीत हाउस के यशमित माड प्रथम, जुंझार हाउस के अथर्व रावत द्वितीय एवं फतेह हाउस के मोहद. हसन तृतीय स्थान पर रहे।
• कक्षा 6 (बालिका): फतेह हाउस की इफरा खान प्रथम, जुंझार हाउस की भूमिका रावत द्वितीय एवं अजीत हाउस की आकांक्षा पांडे तृतीय स्थान पर रहीं।
• कक्षा 7 (बालक): अजीत हाउस के जयराज सिंह प्रथम, जुंझार हाउस के सार्थक रावत द्वितीय एवं फतेह हाउस के आदित्य ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
• कक्षा 7 (बालिका): जुंझार हाउस की अंशिका नौटियाल प्रथम, अजीत हाउस की गीतांजलि गुसाईं द्वितीय एवं जोरावर हाउस की अनाइता आनंद तृतीय स्थान पर रहीं।
• कक्षा 8 (बालक): फतेह हाउस के मयूर प्रथम, अजीत हाउस के रमन कुमार द्वितीय एवं जोरावर हाउस के अभिनव थपलियाल तृतीय स्थान पर रहे।
• कक्षा 8 (बालिका): जोरावर हाउस की अन्वी कंबोज प्रथम, अजीत हाउस की मानवी चौहान द्वितीय एवं जुंझार हाउस की आरुही बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ के परिणाम
• कक्षा 6 से 8 (बालक): अजीत हाउस के अबुजार प्रथम, जुंझार हाउस के सरबजीत द्वितीय एवं फतेह हाउस के रैयान तृतीय स्थान पर रहे।
• कक्षा 6 से 8 (बालिका): फतेह हाउस की आतिका सरताज प्रथम, अजीत हाउस की मानवी चौहान द्वितीय एवं जुंझार हाउस की अंशिका नौटियाल तृतीय स्थान पर रहीं।
रिले एवं अन्य परिणाम
• कक्षा 8 की 400 मीटर रिले: फतेह हाउस प्रथम, अजीत हाउस द्वितीय एवं जोरावर हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
• मार्च पास्ट: अजीत हाउस ने प्रथम, जुंझार हाउस ने द्वितीय, फतेह हाउस ने तृतीय एवं जोरावर हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
• सभी रेसों में अजीत हाउस ने प्रथम, जुंझार हाउस ने द्वितीय, फतेह हाउस ने तृतीय एवं जोरावर हाउस ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
• ओवरऑल प्रदर्शन में सर्वाधिक अंक अर्जित कर अजीत हाउस विजेता रहा।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय द्वारा अभिभावकों के लिए भी 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेता अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री परम्प्रीत सिंह ग्रेवाल सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने समय-समय पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम खेल भावना, अनुशासन और आनंद के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
