कोटद्वार। द हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित वनाग्नि शमन व रोकथाम परियोजना के तहत द्वारीखाल ब्लॉक के दिखेत में स्थित अटल उत्कृष्ट जीआईसी देवीखेत में जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने वन सुरक्षा एवं जंगलों में आग से बचाव से संबंधित जागरूकता संबंधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव रावत, हंस फाउंडेशन से सीडीएस सतीश बहुगुणा, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रोहित गडिया, मोटीवेटर संगीता देवी, नीलम रावत, यशपाल सिंह उपस्थित रहे।
