Homeराज्य समाचारगैरसैण राजधानी की कांग्रेस ने की थी शुरुआत और पूरा भी कांग्रेस...

गैरसैण राजधानी की कांग्रेस ने की थी शुरुआत और पूरा भी कांग्रेस ही करेगी: सूर्यकांत धस्माना

 

कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना पहुंचे एकता विहार गैरसैण राजधानी के लिए चल रहे धरना स्थल

देहरादून: उत्तराखंड को स्थाई राजधानी बनाने के लिए अवकाश प्राप्त आईआईएस विनोद रतूड़ी द्वारा चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन अनशन व धरने के दिन आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना एकता विहार स्थित धरना स्थल पहुंचे और धरने का नेतृत्व कर रहे श्री विनोद प्रसाद रतूड़ी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल और पूरे राज्य नेतृत्व की ओर से यह आश्वासन दिया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सरकार बनाने का अवसर देगी तो कांग्रेस सरकार गैरसैण को पूर्णकालिक राजधानी बनाएगी। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य गठन के बाद भारतीय जनता पार्टी की अंतरिम सरकार ने सबसे बड़ी भूल गैरसैण को राजधानी नहीं बना कर कि व इस मुद्दे पर विवाद पैदा करने के लिए एक आयोग बना दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब २०१२ में कांग्रेस की सरकार बनी तब गैरसैण के मुद्दे पर कार्य शुरू हुआ और कांग्रेस ने टेंट में कैबिनेट व विधानसभा का सत्र आयोजित कर अपनी मंशा साफ कर दी और फिर वहां विधान भवन, सचिवालय समेत अनेक अवस्थापना के कार्य किए और गैरसैण को राजधानी बनाने की ओर ठोस कदम उठाए किंतु दुर्भाग्य से २०१७ में भाजपा राज्य में सत्तारूढ़ हो गई और आज नौ साल बीत जाने पर भी गैरसैण में जिस जगह कार्य कांग्रेस सरकार छोड़ कर गई थी भाजपा राज में उसके आगे एक कदम भी नहीं बड़ा। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर पूरी तरह स्पष्ट है कि गैरसैण को पूर्णकालिक राजधानी बनाया जाना चाहिए और इस कार्य की शुरुआत कांग्रेस ने की थी अब उसे पूर्णता भी कांग्रेस ही प्रदान करेगी। श्री धस्माना ने कहा कि गैरसैण राज्य के तीनों संभाग के लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाली ताकत है जिसे सभी ने स्वीकारा और उत्तरप्रदेश के जमाने में राज्य निर्माण के लिए गठित विनोद बड़थ्वाल कमेटी व रमा शंकर कौशिक कमेटी दोनों ने ही गैरसैण को राजधानी के लिए सबसे उपयुक्त स्थान माना था।
इस अवसर पर राजधानी गैरसैण संघर्ष समिति के प्रणेता अवकाश प्राप्त आईआईएस विनोद रतूड़ी ने श्री धस्माना का धरना स्थल पहुंच कर गैरसैण का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस धरने अनशन के कार्यक्रम को गैर दलीय बना कर रखा हुआ है और कोई भी व्यक्ति व दल धरना स्थल पहुंच कर अपनी बात कह सकता है किन्तु अफसोस की बात है कि धरना पिछले बाईस दिनों से चल रहा है और प्रदेश की सत्ताधारी दल और प्रदेश के एक मात्र क्षेत्रीय दल का कोई प्रतिनिधि राजधानी के मुद्दे पर चल रहे इस धरना अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि यह बात सत्य है कि गैरसैण में राजधानी के नाम पर आज जो कुछ है वह कांग्रेस की सरकार ने बनाया है और अगर कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में गैरसैण को राजधानी बनाने का संकल्प लेगी तो जनता उसका समर्थन करेगी।
उस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस श्रम विभाग अध्यक्ष दिनेश कौशल, शैलेन्द्र शेखर कारगेती, श्री दिलबर सिंह भंडारी, श्री सतीश धस्माना, श्री अनुज शर्मा श्री आनंद सिंह पुंडीर आदि ने भी अपने विषय चार व्यक्त किए।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News