Homeराज्य समाचारFAIVM के चेयरमैन श्री जयेंद्र तन्ना अब प्रेसिडेंट का भी संभालेंगे कार्यभार 

FAIVM के चेयरमैन श्री जयेंद्र तन्ना अब प्रेसिडेंट का भी संभालेंगे कार्यभार 

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडि या व्यापार मंडल ( FAIVM) के चेयरमैन श्री जयेंद्र तन्ना अब प्रेसिडेंट का भी कार्यभार देखेंगे
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल ( FAIVM)

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। वर्तमान चेयरमैन श्री जयेंद्र तन्ना जी अब संगठन के प्रेसिडेंट का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे, जिससे संगठन को उनके अनुभव और नेतृत्व का और अधिक लाभ मिलेगा।

FAIVM के वर्तमान प्रेसिडेंट श्री सुशील पोद्दार जी ने अपने पद से कार्यमुक्त होते हुए संगठन को अपने सक्रिय नेतृत्व और योगदान से नई दिशा दी। उनके कार्यकाल में व्यापारिक हितों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गईं, जो सदैव स्मरणीय रहेंगी।

श्री सुशील पोद्दार को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, वेस्ट बंगाल के चेयरमैन के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। विश्वास है कि वे अपने अनुभव एवं कार्यकुशलता से वहां भी उल्लेखनीय योगदान देंगे।
साथ ही, FAIVM परिवार द्वारा उनके संगठन के प्रति समर्पण, मार्गदर्शन और अमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

CA राजेश्वर पैन्यूली
राष्ट्रीय प्रवक्ता
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News