देहरादून स्थित ज्ञान आइंस्टिन इंटरनेशनल स्कूल का 10वॉ स्पोर्ट्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रम, खेल, आर्मी ड्रिल का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को मन्त्रमुग्ध किया

मुख्य अथिति सहसपुर विधायक श्री सहदेव पुंडीर और विशिष्ट अथिति डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने स्पोर्ट्स दिवस का तिरंगा बेल्लून उड़ाकर उदघाटन किया, स्कूल के चेयरमैन आर एन सेमवाल, प्रिंसिपल प्रदीप गौड़, डी एफ ए मैनेजर विमल सिंह रावत, कोच मित्रा नन्द नौटियाल ने खिलाड़ियों को मैडल, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया
डॉ रावत ने बच्चों संग डांस भी किया और कहा की खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं ज़ब आप हारेंगे तभी आप एक दिन जीतेगे, युवाओं को हमेशा नशे से दूर, फ़ास्ट फूड से दूर, मोबाइल से दूर रहना चाहिए अगर आपको स्वस्थ रहना है तो रोज 30 से 60 मिनट एक्सरसाइज जरुर करे पसीना जरुर निकाले जिससे आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे बच्चों का भविष्य बनाने के लिए माता पिता का बड़ा योगदान होता है बच्चों को अच्छे संस्कार दीजिये, स्कूल का नाम आइंस्टिन के नाम से जो रखा बेहतरीन नाम रखा है अल्बर्ट आइंस्टिन ने भौतिक विज्ञान का अविष्कार किया था जिसके कारण उन्हें 1921 मे नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया था

महान अविष्कार के नाम से स्कूल का नाम रखना जिसके कारण स्कूल के हजारों छात्र अपना उज्जवल भविष्य बनायेंगे
स्कूल के चेयरमैन सेमवाल जी द्वारा डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को राज्य खेल फुटबाल मे 27 सालों से उचित कार्य करने पर सम्मानित किया
