Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदून पुलिस ने चैकिंग अभियान में अवैध 12 बोर के देसी तमंचे...

दून पुलिस ने चैकिंग अभियान में अवैध 12 बोर के देसी तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभियुक्त के वाहन स्विफ्ट डिजायर को किया सीज

*कोतवाली डोईवाला:*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चौकी जौलीग्रान्ट के पास चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक उक्त वाहन का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाया, संदिग्धता के आधार पर कार की तलाशी ली गयी तो वाहन चालक सनी कटारिया के पास से एक 12 बोर का अवैध देसी तमंचा बरामद हुआ। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के वाहन स्विफ्ट डिजायर कार संख्या: यू0के0-08-एवाई-2447 को सीज किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0- 87/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:* सनी कटारिया पुत्र श्री संजय कुमार निवासी ग्राम बसेड़ी खादर, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार, (उम्र 24 वर्ष) ।

*बरामदगीः*
01- 01 अवैध देशी तमंचा 12 बोर
02- वाहन संख्या: यू0के0-08-एवाई-2447 (स्विफ्ट डिजायर कार) ।

*पुलिस टीम-*
01- उ0नि0 श्री नवीन डंगवाल चौकी प्रभारी जौली ग्रान्ट
02- का0 धर्मेन्द्र
03- का0 सुनीत चौधरी
04- का0 अखिलेश यादव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News