18.4 C
Dehradun
Wednesday, February 25, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारDM सविन बंसल के निर्देशन में जिले के दिव्यांग व वरिष्ठजनों को...

DM सविन बंसल के निर्देशन में जिले के दिव्यांग व वरिष्ठजनों को मिला सहारा: 3477 जरूरतमंदों को मिले निःशुल्क  उपकरण

सविन बंसल के प्रयासों से जनपद में आयोजित 09 शिविरों में 3477 जरूरतमंदों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण

*कालसी सहिया में 657 लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरण के साथ अभियान का सफल समापन*

*देहरादून ।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा जनपद स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का संचालन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एडिप योजना एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत किया गया।

राजधानी देहरादून में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) सहिया, कालसी में आयोजित सहायक उपकरण वितरण शिविर के समापन अवसर पर 657 सहायक उपकरण निशुल्क वितरित किए गए।

जनपद की छह विकासखंडों, नगर पालिका एवं नगर निगम क्षेत्रों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 3,447 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें विकासखंड रायपुर में 297, सहसपुर में 693, विकासनगर में 103, डोईवाला में 709, नगर पालिका मसूरी में 241, नगर निगम ऋषिकेश में 433, कालसी सहिया में 657, लाखामंडल में 107 तथा त्यूणी एवं कनासर में 237 दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों को बैसाखी, ट्राइसाइकिल, छड़ी, व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, वॉकर, कमोड चेयर, कमर बेल्ट एवं श्रवण यंत्र सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए।

जिलाधिकारी सविन बंसल के मार्गदर्शन में संचालित इन शिविरों का उद्देश्य चयनित दिव्यांगजनों एवं आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिकों को न केवल सहारा प्रदान करना, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ये सहायक उपकरण लाभार्थियों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ ही उनकी गतिशीलता और आत्मविश्वास में वृद्धि करेंगे।

सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

वितरण शिविर में बीडीओ कालसी जगत सिंह, सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) सहिया के प्रबंधक अनिल तोमर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी खजान सिंह, डीडीआरसी देहरादून से कपिल पुनिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जनपद में कुल 9 शिविरों का आयोजन किया गया। भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत मात्र 30 दिनों के भीतर पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निरूशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने जानकारी दी कि देहरादून स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में सप्ताह के सातों दिन सहायक उपकरण वितरित किए जाते हैं। इसके लिए पात्र लाभार्थियों को मासिक आय प्रमाण पत्र के साथ ग्राम प्रधान या पार्षद से प्रमाणित दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News