Homeराज्य समाचारधामी कैबिनेट विस्तार पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा " क्या...

धामी कैबिनेट विस्तार पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने कहा ” क्या बरसा जब कृषि सुखाने “

 

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश में आज हुए धामी मंत्रिमंडल के विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि विधानसभा चुनावों में अब एक साल से कम का समय रह गया है और पिछले चार वर्षों में प्रदेश का धामी मंत्रिमंडल कभी पूरा आकार नहीं ले पाया। उन्होंने कहा कि कभी दो कभी तीन और पिछले डेढ़ साल से तो पांच पांचों मंत्री पद खाली पड़े थे जिनको अब अंतिम वर्ष में भरा गया किंतु अब तो वह कहावत चित्रार्थ हो रही है कि “क्या बरसा जब कृषि सुखाने” । श्री धस्माना ने कहा कि वित्त, नगरीय विकास, ग्रामीण विकास, कृषि व बागवानी, वन,प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा , उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण , सहकारिता, आपदा प्रबंधन, आबकारी व लोक निर्माण विभाग, पर्यटन तीर्थाटन, सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभागों को वरिष्ठ तथा अनुभवी मंत्रियों को दिया जाता था किंतु धामी सरकार में या तो बड़े विभाग मुख्यमंत्री के पास रहे या फिर एक एक मंत्री के पास तीन चार महत्वपूर्ण विभाग दे दिए गए जिससे राज्य में शिक्षा स्वास्थ्य एवं सहकारिता जैसे विभागों में भयंकर भ्रष्टाचार हुआ और पूरे प्रदेश में विकास का पहिया पटरी से उतर गया। श्री धस्माना ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से नए मंत्रियों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने पर बधाई व शुभकामनाएं देते हैं किन्तु अब अंतिम समय में वे राज्य हित में कोई योगदान दे पाएंगे इसकी गुंजाइश ना के बराबर है।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News