22.7 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारअच्छी पहल: DDA में युवाओं को मोटिवेट करने के उद्देश्य से  NDA...

अच्छी पहल: DDA में युवाओं को मोटिवेट करने के उद्देश्य से  NDA की तर्ज पर आयोजित हुई पासिंग आउट परेड

 

DDA प्रथम पग फाउंडेशन कोर्स-2 के कैडेट्स ने पीओपी में दिखाया दमखम

-12 गर्ल्स समेत कुल 106 कैडेट्स ने की कदमताल, अंतिम पग पार करने के बाद दोहराया संकल्प

देहरादून। सेना की वर्दी पहनकर देश सेवा का सपना देखने वाले दून डिफेंस एकेडमी के होनहार युवाओं के लिए शनिवार का दिन यादगार रहा। एकेडमी में एनडीए की तर्ज पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 12 गर्ल्स समेत कुल 106 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। अंतिम पग पार करने के बाद उन्होंने मेहनत व अनुशासन के साथ देश सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया।


सहस्त्रधारा रोड स्थित एकेडमी के त्रिशक्ति कैंपस में शनिवार को प्रथम पग, फाउंडेशन कोर्स-2 के कैडेट्स की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। डिफेंस कोचिंग कर रहे यह सभी युवा अब 12वीं की परीक्षा देंगे। जल, वायु, थल और अग्नि हाउस के बैनर तले उन्होंने ड्रिल स्क्वायर पर शानदार परेड की। बतौर मुख्य अतिथि ले. ज. गंभीर सिंह नेगी (सेनि) ने परेड की सलामी ली।


रिव्यूइंग ऑफिसर ले.ज. गंभीर सिंह नेगी (सेनि) ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस परेड ग्राउंड पर आपके कदमों की गूंज केवल अभ्यास की नहीं, बल्कि आपके संकल्प की आवाज़ है। इस समय की पढ़ाई, मेहनत, अभ्यास और अनुशासन आपके सुरक्षित व सफल भविष्य की गारंटी बनेगा। सेना की परंपरा हमें सिखाती है कि वर्दी पहनना गर्व है, और उसे निभाना उससे भी बड़ी ज़िम्मेदारी। आज आप साबित कर चुके हैं कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना क्या होती है।
दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि एनडीए की तर्ज पर इस परेड को आयोजित करने का उद्देश्य कैडेट्स को मोटिवेट करना है। उन्होंने बताया कि कोर्स वन के कई कैडेट्स एनडीए व नेवी ज्वाइन कर चुके हैं। अब कोर्स फोर के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही, एकेडमी ने कक्षा छह से 12 तक के लिए इंटिग्रेटेड रेजिडेंशियल प्रोग्राम की भी शुरूआत की है, जिसके तहत स्कूलिंग के साथ-साथ एनडीए, मर्चेंट नेवी, सीपीएल, जेईई और क्रिकेट की कोचिंग करवाई जाएगी।
इस अवसर पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के पूर्व प्रिंसिपल ब्रिगेडियर विनोद पसबोला (सेनि), डीडीए की डिप्टी डायरेक्टर दिव्या असवाल गुप्ता, एकलव्य गुप्ता समेत एकेडमी की सभी फैकल्टी व स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News