14 C
Dehradun
Friday, November 14, 2025
Google search engine
Homeराजनीतिकांग्रेस द्वारा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने...

कांग्रेस द्वारा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू

राष्ट्रीय नेतृत्व ने अपना काम पूरा कर लिया अब मोर्चा संभालने का काम प्रदेश कार्यकर्ताओं का- सूर्यकांत धस्माना


देहरादून: उत्तराखंड में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के कार्यभार ग्रहण करने के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस महानगर व जनपद के प्रमुख नेताओं की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बद्रीनाथ के विधायक श्री लखपत बुटोला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की जानकारी कार्यकर्ताओं से साझा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रातः नौ बजे दिल्ली से देहरादून के लिए रवाना होंगे व साढ़े नौ बजे देहरादून हवाई अड्डे पहुंचेंगे जहां पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे इसके पश्चात वे कार द्वारा भणियावाला डोईवाला मियांवाला जोगीवाला रिस्पना पुल से होते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय १२ बजे पहुंचेंगे। श्री धस्माना ने कहा कि रास्ते में इन सभी स्थानों पर उनका स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यालय में श्री गोदियाल के साथ नव नियुक्त प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष डॉक्टर हरक सिंह रावत भी मौजूलूद रहेंगे व निवर्तमान अध्यक्ष करण माहरा श्री गोदियाल को अध्यक्ष का कार्यभार सौंपेंगे। श्री धस्माना ने कहा कि इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत, प्रदेश सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा व श्री मनोज यादव व अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
बदरीनाथ क्षेत्र के विधायक श्री लखपत बुटोला ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह अवसर बहुत ऐतिहासिक महत्व का है और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनावों से एक साल पहले ही हमें अध्यक्ष के साथ साथ चुनाव की महत्वपूर्ण समितियां भी गठित कर दे दी हैं इसलिए इनके पदग्रहण कार्यक्रम को भी ऐतिहासिक होना चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि महानगर कांग्रेस की पूरी टीम और महानगर के सौ के सौ वार्डों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। जिला परवा दून अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय तक स्वागत की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस निभाएगी।इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल,प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल, राजेंद्र शाह, राजेंद्र भंडारी, अश्वनी बहुगुणा, पूर्ण सिंह रावत, नीनू सहगल, कोमल वोहरा, लाल चंद शर्मा, अर्जुन सोनकर, दीप वोहरा, अमित भंडारी, ऐतात खान,ललित भद्री, मुकीम अहमद, जगदीश धीमान, निधि नेगी,सुशीला शर्मा, वीरेश शर्मा, राम गोपाल वर्मा, आनंद सिंह पुंडीर, आदर्श सूद,गगन छाछर, आलोक मेहता , अमन सिंह, जसविंदर सिंह मोठी आदि उपस्थित रहे।
सादर
जसविंदर सिंह गोगी
महानगर अध्यक्ष कांग्रेस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News