Homeराज्य समाचारकांग्रेसजनों ने कौलागढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस  छात्रावास में बच्चों संग...

कांग्रेसजनों ने कौलागढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस  छात्रावास में बच्चों संग हर्षोल्लास से मनाई होली 

 

कैंट विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 31 कौलागढ़ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में अपने घरों से दूर रह रहे बच्चों एवं गुरूजनों के साथ होली का पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरण कर पर्व की खुशियां साझा कीं। पूरा वातावरण रंगों और उमंग से सराबोर रहा।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने बच्चों का अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही छात्रावास निवासी दिगम्बर सिंह चौहान को कुश्ती में राज्य स्तर पर चयन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने गुरूजनों की सराहना करते हुए कहा कि वे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और खेल गतिविधियों के लिए भी निरंतर प्रेरित कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम में कांग्रेस नेत्री व वार्ड 31 की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी पिया थापा ने बच्चों को गुलाल लगाया व मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, पिया थापा, गोरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बसनेत, विक्रम शाही, रितेश छेत्री, पीयूष जोशी सहित अन्य साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News