16.5 C
Dehradun
Monday, February 23, 2026
Google search engine
Homeराज्य समाचारCM धामी नैनीताल में प्रातः काल भ्रमण कर पहुंचे जनता के बीच...

CM धामी नैनीताल में प्रातः काल भ्रमण कर पहुंचे जनता के बीच : जनसंवाद कर सरकार की योजनाओं का लिया फीडबैक

 

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम नागरिकों, पर्यटकों एवं स्कूली बच्चों से मुलाकात कर जनता से सरकार के विकास कार्यों एवं जनहित कार्य योजनाओं का लिया फीडबैक। इस दौरान उन्होंने स्थानीय चाय विक्रेता के यहां लोगों के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां भी ली।


मुख्यमंत्री ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस योजना के तहत मंदिर को और अधिक भव्य व आकर्षक स्वरूप देने हेतु ₹11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कई महत्वपूर्ण कार्य तेजी से प्रगति पर हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मिशन के अन्य विकास कार्यों—डीएसए मैदान के सुधार, वलिया नाला, एवं ठंडी सड़क पर भूस्खलन सुरक्षा कार्यों—की भी जानकारी अधिकारियों से ली और संबंधित विभागों को इन सभी कार्यों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. और अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News