Homeराज्य समाचारCIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज:...

CIMS एंड UIHMT ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज: “नशे को ना और खेल को हां” का संदेश

सीआईएमएस कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ, मुख्य अतिथि ने जलाई खेल मशाल नशे और मोबाइल गेम्स की लत से दूर रहने का संदेश

देहरादून- सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2025-26 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। चार दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 9 से 12 मार्च तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन “नशे को ना और खेल को हां” थीम के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे और मोबाइल गेम्स की लत से दूर कर खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखण्ड शासन के संयुक्त सचिव अनिल जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कैलाश अस्पताल के डायरेक्टर पवन शर्मा विशिष्ट अतिथि एव पद्मश्री डा आर के जैन अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। शुभारंभ के मौके पर सीआईएमएस के पाइप बैंड और एनसीसी कैडेट्स के साथ भव्य मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि अनिल जोशी ने मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित जोशी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इससे युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनिल जोशी ने कहा कि खेलों को केवल हार-जीत के नजरिये से नहीं देखना चाहिए, बल्कि इन्हें सीखने और यादगार पल बनाने के अवसर के रूप में खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे की प्रवृत्ति और मोबाइल गेम्स की लत जैसी चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे में खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को इन बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी अत्यंत आवश्यक हैं। खेलों से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहता है तथा अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर संकल्प और अनुशासन के साथ आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।

चार दिनों तक चलने वाली इस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन, कबड्डी, शतरंज, कैरम, बॉलीबॉल, क्रिकेट सहित विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें संस्थान के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, प्रशासनिक डायरेक्टर केदार सिंह, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी के डायरेक्टर मेजर ललित सिंह, कर्नल जे. एस. नेगी, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रधानाचार्या चेतना गौतम, सीआईएमएस कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. प्रेरणा बड़ोनी, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंजना गुसाई, डॉ. प्रियंका गुसाईं, विशाखा, पंकज सजवाण, सुनील बिष्ट, डॉ. मेघा पंत, नगमा, अभिषेक राणा , सूरज राणा,सहित विभिन्न शिक्षकगण एवं 1500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News