Homeक्राइमसनसनी: चूना भट्टा के पास खंडहर में मिला 35 वर्षीय महिला का...

सनसनी: चूना भट्टा के पास खंडहर में मिला 35 वर्षीय महिला का शव: कई जगह चोटें होने से हत्या की आशंका

महिला पिछले तीन से चार दिनों से घर से थी गयब: पुलिस  जांच में जुटी

देहरादून। राजधानी देहरादून के चूना भट्ठा इलाके में एक पुराने खंडहर में महिला का शव मिलने से एक बार फिर दहशत का माहौल फैल गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने और शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के कारण पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है। हाल के दिनों में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती घटनाओं के बीच इस मामले ने एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने खंडहर से तेज दुर्गंध आने की शिकायत की थी। जब आसपास के लोगों ने वहां जाकर देखा तो अंदर एक महिला का शव पड़ा मिला। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार रायपुर थाना इलाके के चुनाव भट्ट क्षेत्र में बने खंडहर में 35 वर्षीय शिवानी थापा नामक एक महिला का शव मिला है। शव काफी हद तक सड़ चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की मौत करीब तीन से चार दिन पहले हुई होगी। शरीर पर कई चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार परिजनों ने बताया कि महिला पिछले तीन से चार दिनों से घर से गायब थी। घर वाले उसे इधर-उधर तलाश रहे थे लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला इतना दर्दनाक होगा। महिला का पति ऑटो चालक है और घर में तीन से चार साल का एक मासूम बच्चा भी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार, एसपी देहात जया बलूनी और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पिछले कुछ समय से देहरादून में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अपराधी घटनाओं के चलते इस तरह की घटना का सामने आना वाकई चिंताजनक है । यह महिलाओं की सुरक्षा के प्रति भी काफी गंभीर एवं चिंताजनक है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News