18.4 C
Dehradun
Sunday, November 2, 2025
Google search engine
Homeराज्य समाचारदुखद: चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरते ही कार में...

दुखद: चमोली में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरते ही कार में लगी आग, पति-पत्नी और बेटे की मौत

गोपेश्वर। गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। कार में सवार पति-पत्नी और उनके बेटे की जलकर मौत हो गई। जबकि, दूसरा बेटा आग से बुरी तरह झुलस गया।

जानकारी के अनुसार देहरादून में सिंचाई विभाग में इंजीनियर अरविंद त्रिपाठी और अनिता त्रिपाठी बेटे अनन्त त्रिपाठी(22) और अम्बुज त्रिपाठी( 25) के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव आए थे। यहां अनिता का मायका है। विशाल पाव गांव से वापस लौटते समय गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई। अरविंद, अनिता और अनन्त की आग से जलकर मौत हो गई। जबकि, अम्बुज आग से बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार अरविंद त्रिपाठी परिवार सहित देहरादून में रहते थे। वह दीपावली मनाने गांव आये थे। इसी दौरान अनिता भी मायके मिलने आई थी। लेकिन, लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News