Homeराज्य समाचार"ऑपरेशन प्रहार" : बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने...

“ऑपरेशन प्रहार” : बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर संचालक के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई

 

स्पा संचालक का पुलिस अधिनियम में चालान कर स्पा सेंटर को कराया बंद

*बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में कार्य कर रही बाहरी राज्यो की 07 महिलाओं को 172 bnss में हिरासत में लेकर लाया गया थाने*

*पूछताछ के बाद सभी महिलाओं के विरुद्ध पुलिस अधिनियम मे की कार्यवाही*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देरहादून द्वारा सभी अधीनस्थों को ऑपरेशन प्रहार के तहत अपने –अपने क्षेत्र में स्थित होटल /ढावा/स्पा सेंटरों/ फड/फेरी/अपार्टमेंट आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य रुप से सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में संपूर्ण जनपद में वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आज दिनांक 05/04/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार में संचालित दो स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों से आई 07 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं को 172 bnss में हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ हेतु कोतवाली में लाया गया, जिनसे बाद पूछताछ उनका 81 पुलिस अधि0 में चालान किया गया तथा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के धारा 83 पुलिस अधि0 में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया।

पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News