इस विशेष सेमिनार में मर्चेंट नेवी के अनुभवी अधिकारी सेकंड ऑफिसर अर्चित गुप्ता प्रतिभागियों का करेंगे मार्गदर्शन
देहरादून। दून डिफेंस एकेडमी (DDA) के मर्चेंट नेवी विंग “सागर” द्वारा भारत का सबसे बड़ा मर्चेंट नेवी करियर सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। यह सेमिनार 29 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे आयोजित होगा।
इस विशेष सेमिनार में मर्चेंट नेवी के अनुभवी अधिकारी सेकंड ऑफिसर अर्चित गुप्ता प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगे। वे छात्रों को मर्चेंट नेवी में करियर के विभिन्न अवसरों, चुनौतियों और संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे, जिससे युवा अपने भविष्य की स्पष्ट दिशा तय कर सकें।
सेमिनार के दौरान DNS, B.Sc Nautical Science, 04 year marine Engineering, GME, ETO एवं GP Rating जैसे प्रमुख कोर्सों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही स्पॉन्सरशिप प्रक्रिया, सैलरी स्ट्रक्चर और प्रमोशन के अवसरों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है कि इसमें प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके माता-पिता भी शामिल हो सकते हैं और अपनी सभी शंकाओं का समाधान सीधे विशेषज्ञों से प्राप्त कर सकते हैं।
सेमिनार में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दून डिफेंस एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट
www.ddamerchantnavywing.com या www.doondefenceacademy.com पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 +91 7451-926868
📞 +91 8279-640145
— दून डिफेंस एकेडमी (DDA)
