Homeराज्य समाचारभराड़ीसैंण, गैरसैंण विधानसभा बजट सत्र के प्रारंभ से पूर्व कांग्रेस विधायक दल...

भराड़ीसैंण, गैरसैंण विधानसभा बजट सत्र के प्रारंभ से पूर्व कांग्रेस विधायक दल की हुई महत्वपूर्ण बैठक

 

इस बैठक में प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों, जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों तथा आम जनता की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोज़गारी, किसानों की चुनौतियाँ, युवाओं के भविष्य, शिक्षा-स्वास्थ्य की स्थिति और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श करते हुए यह तय किया गया कि सभी जनहित के मुद्दों को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूरी मजबूती और तथ्यात्मक रूप से उठाया जाएगा।

हमारा संकल्प है कि विधानसभा में जनहित से जुड़े हर विषय को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही निभाए और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए।

जनता के अधिकारों, उनके सम्मान और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम पूरी प्रतिबद्धता और दृढ़ता के साथ इस बजट सत्र में अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News