एक घंटे तक दोनों दलों के नेता क्वालिटी चौक पर पुलिस की मौजूदगी में करते रहे एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी
मोदी जी की माता जी को गाली देने वाला भाजपाई टूल किट का हिस्सा- सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: आज भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने असामाजिक तत्वों के साथ मिल कर दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब कांग्रेस के राजपुर रोड स्थित मुख्यालय राजीव भवन पर लाठी डंडों के साथ हल्ला बोल दिया। भाजपाइयों के इस प्रदर्शन की खबर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पहले से ही थी और प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना इस संबंध में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को पत्र लिख कर आगाह कर चुकी थी कि भाजपा देहरादून के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पटना जैसी घटना को दोहरा सकते हैं इसलिए उनको कांग्रेस मुख्यालय आने से रोका जाए किंतु भारी पुलिस बंदोबस्त के बावजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा जत्था परेड ग्राउंड से कांग्रेस व श्री राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय तक पहुंच गया जिससे उत्तेजित कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में गेट पर पहुंच कर उनके विरुद्ध नारेबाजी करने लगे और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे से वातावरण गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गेट पर पहुंचते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए और वे दोनों ओर से कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करने लगे। सिटी मैजिस्ट्रेट व एसपी सिटी ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना से आग्रह किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं को वापस मुख्यालय ले जाएं जिस पर श्री धस्माना ने नाराजगी जाहिर करते हुए एसपी सिटी व सिटी मैजिस्ट्रेट को उनके द्वारा डीजीपी को भेजी गई चिट्ठी दिखाते हुए कहा कि पूर्व सूचना के बावजूद भाजपाई कैसे हमारे मुख्यालय पहुंच गए? उन्होंने कहा कि पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को वापस भेजा जाए या गिरफ्तार किया जाए तभी हम भी वापस जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौच की व काफी देर धक्का मुक्की के बाद भाजपा कार्यकर्ता थक हार कर वापस चले गए। उनके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता श्री धस्माना व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी के साथ पार्टी मुख्यालय गेट से अंदर आ गए।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री ताहिर अली, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल,आयुष गुप्ता, रॉबिन त्यागी, अर्जुन पासी, ललित भद्री, गरिमा माहरा दसौनी,डॉक्टर प्रतिमा सिंह, सुजाता पॉल, सुशीला शर्मा, मोहन काला, गुल मोहम्मद, पिया थापा, आशा मनोरमा शर्मा, नजमा खान, उदयवीर पुंडीर, धर्मपाल घाघट, करण घाघट, विशाल मौर्य, फारुक, पुनीत चौधरी मुख्य रूप से शामिल रहे।
प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे से घबराई भारतीय जनता पार्टी ने नेता विपक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद अपने टूल किट के साथी को राहुल गांधी की रैली के मंच पर चढ़ा कर जानबूझ कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता के खिलाफ अपशब्द बुलवाए गए जिससे पूरे देश का ध्यान वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे से भटकाया जा सके यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने भाजपाइयों के प्रदर्शन के बाद प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में कही जिसमें आज के भाजपा के प्रदर्शन के कारण पर उनसे सवाल किया। प्रेस से बातचीत करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के साथ साथ देश व दुनिया की हर नारी का सम्मान करते हैं और उनके प्रति किसी भी प्रकार की आबादी भाषा का तो सवाल ही नहीं उठता। श्री धस्माना ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पूरे उत्तराखंड में हर जिले हर विधान सभा हर ब्लॉक में चलाया जाएगा।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड