उत्तराखंड में भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त
राजधानी देहरादून में १५ दिनों में पांच हत्या की घटनाएं सरकार व पुलिस प्रशाशन के गाल पर तमाचा
देहरादून: राजधानी देहरादून में आज सुबह सुबह साढ़े दस बजे के आस पास शहर की व्यस्त वीआईपी माने जाने वाली राजपुर रोड में सिल्वर सिटी माल के जिम से बाहर आते हुए एक युवा जिसकी पहचान उधमसिंह नगर के रेत बजरी व्यापारी विक्रम के रूप में हुई है की हथियार बंद लोगों द्वारा गोलियों की बरसात कर हत्या कर दी गई। राजधानी देहरादून में हत्या की यह पिछले पंद्रह दिनों में पांचवीं वारदात है। हत्या की सूचना मिलने के कुछ देर बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों से बातचीत में श्री धस्माना ने कहा कि लगातार घट रही अपराधिक घटनाओं हत्या लूट डकैती बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के कारण आज देहरादून देश का क्राइम कैपिटल बन गया हैं । उन्होंने कहा कि आज देहरादून समेत पूरे राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। श्री धस्माना ने कहा कि शहर के व्यस्ततम पलटन बाजार में सुबह सुबह चपड़ से गला रेत कर युवती की हत्या और प्रेस क्लब के बाहर तिब्बती मार्केट में सुबह सुबह साढ़े दस बजे शहीद कर्नल के पुत्र की हत्या से शहरवासी उभरे भी नहीं थे और आज शुक्रवार को फिर सुबह सुबह दस साढ़े दस बजे के बीच वीआईपी राजपुर रोड के सिल्वर सिटी माल में जिस प्रकार से निडर हो कर अपराधियों ने विक्रम नाम के युवक की गोलियां बरसा कर हत्या की वह राज्य सरकार व पुलिस के गाल पर एक करारा तमाचा है जिसकी गूंज पूरे प्रदेश में है और जिससे पूरे प्रदेश की जनता में असुरक्षा व भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में सरकार का नियंत्रण पुलिस महकमे से खत्म हो चुका है और पुलिस का भय अपराधियों के मन मस्तिष से समाप्त हो गया है। श्री धस्माना ने कहा कि गृह व पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री तेवर देख कर और बड़े बड़े दावे करने से अपराध नहीं रुक रहे क्योंकि प्रदेश में पुलिस कानून व्यवस्था कायम करने का कार्य करने की बजाय जमीन जायदाद के झगड़ों की पंचायत कर वसूली अभियान में व्यस्त है और जिलों में थाने चौकियां सब की बोली लगी हुई है।
प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए श्री धस्माना ने कहा कि राज्य में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था और रोजाना घट रही हत्या और अन्य आपराधिक घटनाओं के लिए जिम्मेदार भाजपा सरकार को एक मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है इसलिए इस सरकार को तत्काल त्यागपत्र दे देना चाहिए और राज्य में राज्यपाल शासन लगा कर प्रदेश में नई सरकार गठित करने के लिए विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड१५i
