बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की प्रथम महिला अध्यक्ष रही रजिया बेग को पुनः काउंसिल का सदस्य निर्वाचित होने पर धस्माना ने दी शुभकामनाएं
देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश में संपन्न हुए बार काउंसिल के चुनावों में काउंसिल की प्रथम महिला अध्यक्ष रही रजिया बेग समेत सभी नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई व शुभकामनाएं दीं हैं। श्री धस्माना ने आज साथियों संग देहरादून कचहरी पहुंच कर सुश्री रजिया बेग को एक बार पुनः बार काउंसिल की सदस्य निर्वाचित होने के लिए पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। श्री धस्माना के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, महानगर कांग्रेस महामंत्री आनंद सिंह पुंडीर, कांग्रेस नेत्री एडवोकेट अल्पना जदली , एडवोकेट दानिश अहमद आदि उपस्थित रहे।
सादर
सूर्यकांत धस्माना
सदस्य एआईसीसी व
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड
