Homeराज्य समाचार"ड्रग्स फ्री देवभूमि":  अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर...

“ड्रग्स फ्री देवभूमि”:  अवैध मादक पदार्थो के साथ 1 महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशा तस्करों के मंसूबो को नाकाम करती दून पुलिस

*अभियुक्ता के कब्जे से 02 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा हुआ बरामद*

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि”* के विजन को साकार करने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक – 18/03/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान लीची बाग माल रोड़ पर एक महिला संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी, जिसे संदिग्धता के आधार पर चैकिंग हेतु रूकने को कहा गया तो वो पुलिस टीम को देखकर वहां से भागने लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर-घोटकर पकड लिया गया। अभियुक्ता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम सोनी साहनी पत्नी बेजू साहनी बताया गया, अभियुक्ता की तलाशी लेने पर उससे पास से 02 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा मौके से गिरफ्तार कोय गया।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि वो मूल रूप से बिहार की रहने वाली है तथा पिछले 05 वर्षों से अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही है। अपने बच्चों के लालन पालन तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये वह उक्त गांजे को बिहार से देहरादून लायी थी, जिसे वह नशे के आदि व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थी पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*

सोनी साहनी पत्नी बेजू साहनी निवासी- बिंदाल बस्ती पुल के नीचे मूल पता- मस्तपापुर थाना-हनुमान नगर, जिला- दरभंगा, बिहार, उम्र- 25 वर्ष

*बरामदगी:*

02 किलो 460 ग्राम अवैध गांजा

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिन्दाल
2- कानि0 योगेश सैनी
3- कानि0 मनोज शर्मा
4- म0का0 हेमा पाटनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News