22.7 C
Dehradun
Thursday, February 12, 2026
Google search engine
Homeक्राइमतिब्बती मार्केट हत्याकांड: अर्जुन शर्मा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,...

तिब्बती मार्केट हत्याकांड: अर्जुन शर्मा हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

पुलिस एनकाउंटर में बदमाशों को लगी गोली , अस्पताल में चल रहा उपचार

देहरादून। कल तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ (एनकाउंटर) कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक आरोपी पौड़ी जनपद का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। देर रात मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में हुए हत्याकांड के बाद पुलिस ने शूटर और उसके सहयोगी को अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। हत्याकांड के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए शहर से लेकर देहात तक नाकेबंदी और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

आज तड़के सुबह रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में चेकिंग के दौरान एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।

इसी दौरान लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर चेकिंग के समय एक स्कूटी सवार बदमाश पुलिस के रोकने पर नहीं रुका। वह वापस मुड़कर एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

दोनों बदमाशों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने उनके पास से दो देशी तमंचे और एक स्कूटी बरामद की है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है

कल तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा (42) को गोली मार दी थी। पुलिस उन्हें गंभीर हालत में दून अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में रुपयों के लेनदेन का विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है। अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी ने अपनी सास संचार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसकी जांच की जा रही है।

मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन की मां बीना शर्मा और साथी कारोबारी विनोद उनियाल और डॉक्टर अजय खन्ना समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया था कि सुबह करीब 10:30 बजे कंट्रोल रूम से गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो अर्जुन जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस द्वारा एनकाउंटर में पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा और अन्य संलिप्त आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News