Homeराज्य समाचारअपराधियों के मसूंबों पर पानी फेरता "आपरेशन प्रहार":  आपराधिक घटनाओं में 2...

अपराधियों के मसूंबों पर पानी फेरता “आपरेशन प्रहार”:  आपराधिक घटनाओं में 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रानीपोखरी क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी के सामान के साथ 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

*नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एटीएम तोडकर चोरी करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*एसएसपी दून के निर्देशन में चलाये जा रहे “आपरेशन प्रहार” के दौरान दोनो अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में*

*01- थाना रानीपोखरी*

*चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को चोरी किये गये माल के साथ किया गिरफ्तार:*

वादी स्वामी उमेश योगी पुत्र श्री दिने कुमार तिवारी निवासी नागाघेर रानीपोखरी स्थायी पता-ऋषिकेश स्कूल आफ योगा तपोवन टि0ग0, ने थाना रानीपोखरी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि अज्ञात चोरो द्वारा वादी के घर के पीछे का दरवाजे का ताला तोडकर मकान के अन्दर का सामान चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर तत्काल मु0अ0स0 16/2026 धारा 305(ए)/331(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

*2- थाना नेहरू कॉलोनी*

*एटीएम तोडकर चोरी करने का प्रयास करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार:*

वादी शमशेर सिंह रावत ब्रांच मैनेजर उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैक द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर लिखित तहरीर दी कि हरिद्वार रोड स्थित उनके उत्कर्ष बैंक के एटीएम से रात्रि के समय किसी अज्ञात चोर द्वारा एटीएम मशीन क्षतिग्रस्त करते हुए कैश चोरी करने का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0 131/26 धारा 305(ई),334(1),324(4),62 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थलों का निरीक्षण कर उनके आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर रानीपोखरी में हुई चोरी से सम्बन्धित अभियुक्त देव मण्डल पुत्र स्व0 धीरेन्द्र मण्डल निवासी हाल मायाकुण्ड बंगाली बस्ती ऋषिकेश मूल निवासी- नानकमत्ता थाना नाकमत्ता जिला उधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष, को दिनांक 11/04/2026 को पैट्रोल पम्प के पास नदी को जाने वाली पुरानी रोड नागाघेर रानीपोखरी से तथा नेहरू कालोनी में एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले अभियुक्त सुरेश पुत्र भीमदास निवासी ग्राम गैर पो0ओ0 नागराजा धार तहसील काड़ी सौड़ थाना छाम जिला टिहरी गढ़वाल हाल पता- धोबी चौक दून डेयरी के पास नेहरु कॉलोनी, उम्र 24 वर्ष को अजबपुर फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :*

*01: थाना रानीपोखरी क्षेत्र से:*

1-देव मण्डल पुत्र स्व0 धीरेन्द्र मण्डल निवासी हाल मायाकुण्ड बंगाली बस्ती ऋषिकेश मूल निवासी-नानकमत्ता थाना नाकमत्ता जिला उधम सिंह नगर, उम्र 25 वर्ष,

*बरामदगी:*
1-एक सीलिंग पंखा ब्राउन रंग
2-03 स्टील नल की टोंटी, 03 लोहे की टोंटी

*02: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से:*
(1) सुरेश पुत्र भीमदास निवासी ग्राम – गैर थाना छाम जिला टिहरी गढवाल । हाल दृ धोबी चौक दून डेयरी के पास नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 24 वर्ष

*बरामदगी:*
01: एक अदद चाकू
02: घटना के समय पहनी जैकेट व मास्क

*आपराधिक इतिहास*
(1) मु0अ0स0-131/2026 धारा 305(ई),334(1),324(4),62 बीएनएस थाना नेहरूकॉलोनी
(2) मु0अ0स0-133/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना नेहरू कालोनी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News