Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपरिसीमन में पर्वतीय क्षेत्रों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस...

परिसीमन में पर्वतीय क्षेत्रों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व से समझौता नहीं करेगी कांग्रेस : शान्ति प्रसाद भट्ट

विधानसभा सीटें 70 से 105 होने की संभावना, पहाड़ के प्रतिनिधित्व और क्षेत्रीय संतुलन की गारंटी कौन देगा?

70 से बढ़कर 105 हो सकती हैं उत्तराखंड विधानसभा की सीटें, लेकिन पहाड़ों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और क्षेत्रीय संतुलन की गारंटी कौन देगा?*

*नई टिहरी*: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नए परिसीमन विधेयक पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि “विधानसभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ाना मात्र परिसीमन का उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व, क्षेत्रीय संतुलन, भौगोलिक परिस्थितियों और पर्वतीय क्षेत्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है” ।

प्रस्तावित नए परिसीमन विधेयक में विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान किया गया है। इसके लागू होने की स्थिति में उत्तराखंड विधानसभा की वर्तमान 70 सीटें बढ़कर 105 हो सकती हैं, विधेयक में वर्ष 2011 की जनगणना के नवीनतम प्रकाशित आंकड़ों के आधार पर परिसीमन की व्यवस्था प्रस्तावित है।

✍️ *उत्तराखंड की वर्तमान एवं संभावित जिला-वार विधानसभा सीटों का प्रारंभिक तुलनात्मक प्रारूप इस प्रकार है:*
जनपदवार वर्तमान सीटें /संभावित सीटें:
*जनपद वर्तमान सीट नई सीट*
1:उत्तरकाशी 3 4
2:चमोली 3 5
3: रुद्रप्रयाग 2 3
4:टिहरी गढ़वाल 6 7
5:पौड़ी गढ़वाल 6 8
6:पिथौरागढ़ 4 6
7:बागेश्वर 2 3
8:अल्मोड़ा 6 7
9:चम्पावत 2 3
10: देहरादून 10 16
11:हरिद्वार 11 18
12:नैनीताल 6 9
13:ऊधमसिंह नगर 9 16
_________________________
कुल| 70 105

✍️ *टिहरी गढ़वाल जनपद पर विशेष ध्यान आवश्यक*

श्री भट्ट ने कहा कि “वर्तमान में टिहरी जनपद में घनसाली, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, प्रतापनगर, टिहरी और धनोल्टी सहित छह विधानसभा क्षेत्र हैं। संभावित परिसीमन में एक नई विधानसभा सीट बनने की संभावना है।

नई टिहरी, चंबा, थौलधार, जौनपुर, प्रतापनगर, भिलंगना और कीर्तिनगर जैसे क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या, दूरी तथा प्रशासनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर सातवीं विधानसभा का गठन किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गांवों के बीच लंबी दूरी, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, सीमित सड़क संपर्क और पलायन जैसी समस्याएं हैं। इसलिए केवल जनसंख्या को आधार बनाकर परिसीमन करना पहाड़ के साथ न्याय नहीं होगा।

*कांग्रेस की प्रमुख मांगें*

1. परिसीमन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो।
2. पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के बीच राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संतुलन सुनिश्चित किया जाए।
3. 2011 की जनगणना के साथ भौगोलिक परिस्थितियों, क्षेत्रफल, दुर्गमता और जनसुविधाओं को भी महत्व मिले।
4. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों का उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए।
5. प्रत्येक जनपद में प्रस्तावित सीटों और गांवों की सीमाओं का प्रारूप सार्वजनिक किया जाए।
6. अंतिम निर्णय से पहले राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता को अपनी आपत्तियां एवं सुझाव देने का पर्याप्त अवसर दिया जाए।

श्री भट्ट ने कहा कि “उत्तराखंड राज्य का गठन पर्वतीय क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं, पहचान और विकास की आकांक्षाओं को लेकर हुआ था। परिसीमन के नाम पर पहाड़ की राजनीतिक आवाज कमजोर नहीं होनी चाहिए”।

कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक और न्यायसंगत परिसीमन का समर्थन करती है, लेकिन किसी भी ऐसी प्रक्रिया का विरोध करेगी जिससे पर्वतीय क्षेत्रों, सीमांत जनपदों और वंचित समुदायों के प्रतिनिधित्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

*महिला आरक्षण बिल* – नारी वंदन विधेयक वर्ष 2023 पूर्व में पारित हो चुका है, कांग्रेस महिलाओं को आरक्षण देने की प्रबल पक्षधर है, इसीलिए जब यह बिल लोक सभा/राज्य सभा में आया तो प्रतिपक्ष कांग्रेस पार्टी ने पूरा समर्थन कर इसे पारित करवाया था, किंतु भाजपा ने इसमें एक पुच्छलडा जोड़ कि इसे 2029 के बाद लागू किया जाएगा, जबकि हम चाहते है, इसे आज ही लागू किया जाय, ताकि मातृशक्ति को उनका हक मिल सके, अब भाजपा महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल लाकर भविष्य में संविधान को बदलना चाहती है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

**शान्ति प्रसाद भट्ट*
*प्रदेश प्रवक्ता**
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी
पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News