30 घंटे की तकनीकी चुनौती में जुटे देशभर के युवा, माया देवी विश्वविद्यालय में हैकाथॉन ‘एल्गोनेक्स 1.0’ शुरू
राष्ट्रीय हैकाथॉन में नवाचार और कोडिंग का संगम, 39 टीमों के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा

*देशभर से 39 टीमों ने लिया प्रतिभाग, तकनीकी नवाचार और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन*
माया देवी विश्वविद्यालय के *स्कूल आफ कंप्यूटर साइंस द्वारा राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन एल्गोनेक्स 1.0’ का आयोजन किया गया जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 39 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा , तेलंगाना* सहित देश के कई राज्यों की टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी तकनीकी प्रतिभा, नवाचार क्षमता और समस्या समाधान कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का *शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) त्रिप्ति जुयाल सेमवाल, विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया*।
*हैकाथॉन में निर्णायक मंडल की भूमिका में राजीव कुमार प्रोफेसर, CSE & AIML, पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, कुलदीप तिवारी मैनेजर ट्रू स्कॉलर, कुशाग्र शर्मा फाउंडर, वेव टेक्टोनिक्स, सौरभ द्विवेदी , निशा पाल सीनियर वेब डेवलपर ने प्रतिभागियों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया*। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के तकनीकी ज्ञान, नवाचार, रचनात्मक सोच और प्रोजेक्ट की उपयोगिता के आधार पर उनका आकलन किया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की *वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) त्रिप्ति जुयाल सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी नवाचार और डिजिटल कौशल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं*। ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने नई तकनीकों को सीखने तथा देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं।
*वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि हैकाथॉन जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक समस्याओं का समाधान खोजने की योग्यता विकसित करते हैं। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें उद्योग एवं तकनीकी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है*।
*डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) आर. बी. सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिता लगातार 30 घंटे तक चलेगी जिसमें प्रतिभागी टीमें अपनी तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं रचनात्मक सोच के आधार पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर कार्य करेंगी। 30 घंटे की इस चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता के समापन के बाद निर्णायक मंडल द्वारा सभी टीमों के प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया जाएगा तथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली टीमों को विजेता घोषित कर सम्मानित किया जाएगा*। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के लिए तकनीकी दक्षता के साथ-साथ रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करना आवश्यक है। एल्गोनेक्स‘1.0’ जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने विचारों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने तथा अपनी क्षमताओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया l
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल डीन शिक्षक उपस्थित थे।

