Homeराज्य समाचारउत्तराखंडमाया देवी विश्वविद्यालय में नवाचार और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन...

माया देवी विश्वविद्यालय में नवाचार और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने किया शोध एवं आविष्कारों को कानूनी संरक्षण देने और बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान

*मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने किया बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूकता का
आवाहन

*माया देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी द्वारा *उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के प्रायोजन से ‘ब्रिजिंग इनोवेशन एंड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी: चैलेंजेज एंड ऑपर्च्युनिटीज’ विषय पर नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया*।
कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन, विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया गया।
इस अवसर पर *मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने अपने संबोधन में नवाचार, शोध एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसी भी नए विचार, शोध एवं आविष्कार को कानूनी संरक्षण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है*। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को अपने नवाचारों के प्रति जागरूक रहने तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों का उचित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में UCOST के आई पी आर कोर्डिनेटर वैज्ञानिक हिमांशु गोयल, संख्या फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकुल शर्मा तथा ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. प्रियंका पांडे ने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने बौद्धिक संपदा अधिकार, पेटेंट, कॉपीराइट, नवाचार एवं शोध के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को अपने अनुसंधान और नए विचारों को बौद्धिक संपदा अधिकारों के माध्यम से सुरक्षित करने के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया।
इस अवसर पर *विश्वविद्यालय की वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि नवाचार और रचनात्मक सोच किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं*। विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को नए विचारों के साथ आगे बढ़ते हुए अपने शोध कार्यों को समाजोपयोगी बनाने तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। *वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय में शोध, नवाचार एवं अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे राष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं को विशेषज्ञों से सीखने, नए विचारों को साझा करने तथा अनुसंधान की संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं*। सम्मेलन के अंत में ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी एवं कोऑर्डिनेटर प्रो. (डॉ.) देवेंद्र रावत ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने UCOST के सहयोग एवं प्रायोजन के लिए विशेष आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए
इस अवसर पर जस्टिस राजेश टंडन, वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल,यूकास्ट वैज्ञानिक हिमांशु गोयल , संख्या फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकुल शर्मा, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की प्रोफेसर प्रियंका पांडे , रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल, डीन स्कूल आफ लॉ प्रो अनिल दीक्षित, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ देवेंद्र रावत सहित
विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News