Homeराज्य समाचारउत्तराखंडदुखद: कोटद्वार में गुलदार का खूनी हमला, 40 वर्षीय कविता की...

दुखद: कोटद्वार में गुलदार का खूनी हमला, 40 वर्षीय कविता की मौत से क्षेत्र में दहशत

कोटड़ीढांग में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, आक्रोशित ग्रामीणों का सड़क पर धरना

गुलदार के हमले में कविता की मौत, ग्रामीणों का ऐलान—आदमखोर को मारने के आदेश तक नहीं हटेंगे

कोटड़ीढांग में महिला को बनाया निवाला, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर दिया धरना; आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश तक सड़क से नहीं उठने की चेतावनी

कोटद्वार। पौड़ी जनपद में गुलदार के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब कोटद्वार के निकट कोटड़ीढांग क्षेत्र में गुलदार के हमले में 40 वर्षीय महिला कविता की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच कोटड़ीढांग स्थित गंगा वाटिका के नजदीक गुलदार ने कविता (40 वर्ष), पत्नी कमल पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में कविता की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

महिला की मौत से गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक गुलदार को मारने के आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक वे सड़क से नहीं उठेंगे।

लगातार हो रही गुलदार की घटनाओं ने क्षेत्रवासियों में भय पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए तत्काल ठोस कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र में लगातार हो रहे गुलदार के हमलों ने एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष और ग्रामीणों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News