Homeराज्य समाचारउत्तराखंडतीन सैनिक परिवारों पर टूटा दुःखों का पहाड़: गुजरात में सात लोगों...

तीन सैनिक परिवारों पर टूटा दुःखों का पहाड़: गुजरात में सात लोगों की असमय मृत्यु से कोटद्वार शोकाकुल

 

कोटद्वार। गुजरात के कच्छ जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कोटद्वार के तीन सैनिक परिवारों के सात सदस्यों के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना पर उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सभी दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री नेगी जी ने कहा कि यह अत्यंत दुःखद एवं हृदय को झकझोर देने वाली घटना है। एक ही हादसे में तीन परिवारों के सात सदस्यों का असमय बिछड़ जाना बेहद पीड़ादायक है। विशेष रूप से मासूम बच्चियों का इस तरह दुनिया से चले जाना मन को भीतर तक व्यथित करता है।


इस दुर्घटना में लालपुर/ध्रुवपुर निवासी द्वितीय गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सौरभ सिंह नेगी, उनकी धर्मपत्नी सविता नेगी एवं मात्र तीन माह की मासूम बेटी शिविका का निधन हो गया।
वहीं, सिम्बलचौड़ निवासी नायक राजेश सिंह रावत एवं उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवा दी। उनकी दूसरी बेटी सुरक्षित बच गई। इसके अतिरिक्त मोटाढाक निवासी सेना में सेवारत नायक नितिन गुसाईं की धर्मपत्नी रिंकी गुसाईं एवं मात्र चार वर्षीय बेटी वामिका का भी इस दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया। हादसे के समय नायक नितिन गुसाईं ड्यूटी पर होने के कारण यात्रा में शामिल नहीं थे।
श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने कहा कि इन सैनिक परिवारों पर आई इस असहनीय विपदा की कल्पना मात्र से मन व्यथित हो उठता है। हमारे सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसे परिवारों पर आई इस तरह की त्रासदी पूरे समाज के लिए गहरे दुःख का विषय है।
उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं सभी शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News