Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर रचेगी जीत की नई हैट्रिक: राम माधव...

भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर रचेगी जीत की नई हैट्रिक: राम माधव ने चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का किया आह्वान

 

ऐतिहासिक हैट्रिक के लिए चुनावी रण में उतरें भाजपा कार्यकर्ता : राम माधव

उत्तराखंड में भाजपा ही ‘नेचुरल पार्टी ऑफ गवर्नेंस’, लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य : राम माधव

कर्म और वैचारिक दृष्टि से भाजपा, उत्तराखंड की ‘नेचुरल पार्टी ऑफ गवर्नेंस’
​
हरिद्वार, 22 नवंबर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री राम माधव ने विस्तृत प्रदेश कार्यसमितिको को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ही ‘नेचुरल पार्टी ऑफ गवर्नेंस’ है। क्योंकि यह देवभूमि भी है और बीरभूमि भी और भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीने वाली पार्टी है। इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के इतिहास सृजन के लिए चुनावी मैदान में उतरेगा।
​
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता और परिश्रम के दम पर टिकट की दावेदारी कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्य दलों की तरह यहां परिवारवाद या धनबल के आधार पर निर्णय नहीं होते, जिसका सबसे बड़ा उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं, जिन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने टिकट के दावेदारों और कार्यकर्ताओं से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा कि अंततः टिकट किसी एक को ही मिलेगा, लेकिन पार्टी की जीत के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

उन्होंने बताया कि दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से आए विस्तारक जिला केंद्रों में रहकर प्रवासी कार्यकर्ता सहयोग और अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल और उत्साह प्रदेश में है, उसे देखते हुए भाजपा को कोई बाहरी ताकत नहीं हरा सकती, बस कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बनाए रखनी होगी। उन्होंने उत्तराखंड के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह के ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राज्य के 27 वर्षों के इतिहास में जनता ने 17 वर्षों तक भाजपा को सेवा का अवसर दिया है।

​उन्होंन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली नहीं, बल्कि रिकॉर्ड तोड़ने वाली पार्टी है। उन्होंने आंकड़ों के माध्यम से बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में हर पांच साल में सरकार बदलने की परंपरा को भाजपा ने तोड़ा है। 10 साल के सफल शासन के बाद अब पार्टी 15 साल तक निरंतर जनसेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
​
राम माधव ने कहा कि उत्तराखंड की एक करोड़ बीस लाख धर्मनिष्ठ और देशभक्त जनता का आशीर्वाद सदैव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के साथ रहा है। ये देवों एवं वीरों की भूमि है और भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन में उतारकर निरंतर आगे बढ़ने वाली पार्टी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ही ‘नेचुरल पार्टी ऑफ गवर्नेंस’ है। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश से लेकर बद्रीनाथ धाम तक हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों और भगवान महादेव के आशीर्वाद के बल पर ही केंद्र में मोदी जी सशक्त सरकार चल रही है, जिसे हमे कमजोर नहीं होने देना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूर्ण समर्पण के साथ जुट जाएं ताकि उत्तराखंड का यह आशीर्वाद निरंतर बना रहे और राज्य में पुनः भाजपा की सरकार बने।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News