भैलो, ढोल-दमाऊं और लोकगीतों से गूंजा माया देवी विश्वविद्यालय परिसर
इगास बग्वाल पर माया देवी विश्वविद्यालय में दिखा उत्तराखंड की लोकसंस्कृति का जीवंत रंग



लोकपरंपराओं के उल्लास में सराबोर हुआ माया देवी विश्वविद्यालय, धूमधाम से मनाई इगास बग्वाल
माया देवी विश्वविद्यालय में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इगास बग्वाल
*भैलो और लोकनृत्य ने बांधा समां*
माया देवी विश्वविद्यालय में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं एवं विरासत को सहेजने के उद्देश्य से लोकपर्व इगास बग्वाल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर पारंपरिक रंगों और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर नजर आया। *कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भैलो खेलकर, ढोल-दमाऊं की थाप पर लोकनृत्य प्रस्तुत कर तथा लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की*। पारंपरिक पकवानों और लोक परंपराओं ने आयोजन को और भी आकर्षक बनाया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और इगास पर्व के महत्व को करीब से जाना। *इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जुयाल ने अपने संबोधन में कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड के आस्था संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण प्रतीक है हमारी लोक संस्कृति हमारी पहचान है* और इसे सुरक्षित रखना रखना हम सब की जिम्मेदारी है ऐसे आयोजन नहीं पीढ़ी को अपनी जड़ों लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम है
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के *प्रेसिडेंट श्री एम. एल. जुयाल ने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत हमारी पहचान और गौरव है*। इगास बग्वाल जैसे पर्व हमारी जड़ों से जुड़े रहने तथा आने वाली पीढ़ियों तक अपनी संस्कृति और परंपराओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।विश्वविद्यालय की *वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि इगास बग्वाल उत्तराखंड की लोकआस्था, सामूहिकता और पारंपरिक जीवनशैली का प्रतीक है*। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अपनी संस्कृति, परंपराओं और मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं जुड़ाव की भावना विकसित करते हैं। *विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक मूल्यों से जोड़ना भी है। इगास बग्वाल जैसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और युवा पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं*।
कार्यक्रम का समापन पारंपरिक लोकगीतों, नृत्य और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच हुआ।
इस अवसर पर माया देवी एजुकेशन फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती प्रभा जुयाल,प्रेसिडेंट श्री एम एल जुयाल, वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल,डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल, डीन, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित थे

