उत्तराखंड में महिलाएं घर से बाहर ही नहीं, घर के भीतर भी असुरक्षित: कांग्रेस
महिला सुरक्षा सरकारी विज्ञापनों और भाषणों तक सीमित, प्रदेश में भय का माहौल: कांग्रेस
प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था एवं राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रोज हो रही हत्याकांड की घटनाओं पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र सिंह भंडारी, महिला अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला एवं पूर्व कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने भाजपा सरकार पर महिलाओं के खिलाफ हमला बोलते हुए अपराधों को रोकने में पूरी तरह विफल साबित होने का आरोप लगाया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उŸाराखंड की धामी सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं, रोज हो रही हत्या, बलात्कार और महिला उत्पीड़न की लगातार बढ़ती घटनाएं धामी सरकार की महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल रही हैं। कंाग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य की धामी सरकार में महिलाओं की सुरक्षा केवल सरकारी विज्ञापनों और भाषणों का विषय बनकर रह गई है। प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना केवल मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के भाषणों तक सीमित रह गया है।
पत्रकार वार्ता की शुरूआत करते हुए प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि राजधानी देहरादून में पिछले एक माह के दौरान हत्या और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की कई घटनाओं का सामने आना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। बीजेपी से जुड़े लोगों का उगाही और लूट जैसे आपराधिक मामलों में शामिल होना यह साबित करता है कि अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है,लेकिन प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही स्पष्ट दिखाई देनी चाहिए। राज्य में महिला अपराध की लगातार घट रही घटनाओं से राज्य की महिलाएं धामी सरकार से पूछना चाहती हैं कि आखिर महिलाओं को सुरक्षा कब देगी सरकार? देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में आज एक महिला की निर्मम हत्या की घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले पांच वर्षों के दौरान महिलाओं के विरुद्ध अपराध, हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आए दिन सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था, सरकार के महिला सुरक्षा के दावों और राज्य पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।
पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि देवभूमि उŸाराखंड में महिलाएं आज अपने घरों से बाहर निकलने से लेकर अपने घरों के भीतर तक सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। जिस प्रकार राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिलाओं के साथ जघन्य अपराधों की घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रेमनगर में एक महिला की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को उजागर किया है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार महिला सुरक्षा के नाम पर बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं करती रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम दिखाई नहीं दे रहे हैं। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, महिला सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने की बजाय भाजपा सरकार बलात्कारियों और हत्यारों को लगातार संरक्षण देती आ रही है।
पूर्व कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने कहा कि पिछले चार-पांच वर्ष में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की 1822 घटनायें घटित हो चुकी है तथा 318 अज्ञात महिलाओं के शव मिले हैं जिनमें से केवल 87 की ही शिनाख्त हो पाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में पिछले 5 वर्ष में 10500 महिलायें लापता हुई जिनमें से केवल 767 महिलाएं अभी भी लापता हैं। राज्य में साल दर साल महिला अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है तथा तीन साल में महिला अपराध के 103947 मुकदमें दर्ज हुए हैं। राज्य में औसतन प्रति माह एक बलात्कार और हत्या की घटना घटित हो रही है। तीन वर्ष पूर्व उत्तराखण्ड राज्य में हुए अंकिता भंडारी जघन्य हत्याकांड से शुरू हुआ सिलसिला लगातार बढता गया तथा सामूहिक बलात्कार व हत्या की घटनाओं में सत्ताधारी दल के लोगों की संलिप्तता के चलते राज्य का पुलिस प्रशासन अपने को लाचार महसूस कर रहा है। राज्य में भय का वातावरण व्याप्त है तथा आमजन विषेशकर महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार राज्य में महिला अत्याचार की घटनाओं के प्रति सरकार को सचेत करते आये परन्तु अधिकतर घटनाओं में भाजपा नेताओं की संलिप्तता के चलते राज्य सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है तथा बलात्कारियों की संरक्षक बनी हुई है।
प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि हाल के दिनों में राजपुर क्षेत्र में 62 वर्षीय मदन राणा की हत्या, रायपुर के तरला अधोईवाला क्षेत्र में गौरव बागड़ी की हत्या, डालनवाला क्षेत्र में 15 वर्षीय अर्श अंसारी की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होना तथा प्रेमनगर के जामुनवाला जंगल में अज्ञात युवती का शव मिलने जैसी घटनाओं के बाद राजधानी के नागरिकों में दहशत है।नाबालिग अर्श की मौत और अज्ञात युवती की हत्या का मामला अत्यंत गंभीर है। बीजेपी से जुड़े लोगों द्वारा लूट में शामिल होना और अपराधियों को संरक्षण देने के लिए पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने के बाद यह स्पष्ट है कि इन लुटेरों को धामी सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इन सभी मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। कुछ घटनाओं के बाद केवल गिरफ्तारी कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपराधों की रोकथाम, प्रभावी पुलिस गश्त, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना भी आवश्यक है।
पत्रकार वार्ता का संचालन करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुली-भैणी वोटर लुभाओ योजना का गुणगान करते नहीं थक रहे हैं वहीं उसके विधायक दिलीप रावत महिलाओं का चरित्र हनन करने पर लगे हुए हैं। यह भाजपा का दोहरा चरित्र है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा महिला अपराध हुए हैं तथा उन अपराधों में भाजपा के नेताओं की संलिप्तता भी जगजाहिर है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि कंाग्रेस पार्टी मांग करती है कि प्रेमनगर में महिला की हत्या के मामले में पुलिस निष्पक्ष एवं त्वरित जांच करते हुए 2 दिन के अंदर दोषियों को तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। अन्यथा कांग्रेस पार्टी उग्र आन्दोलन को मजबूर होगी। कांग्रेस पार्टी सरकार से यह भी मांग करती है कि महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की रोकथाम के लिए ठोस कार्ययोजना बनाये तथा प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा कर पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करे।
कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है किः-राजधानी में हुई सभी हत्या एवं संदिग्ध मौत की घटनाओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए। प्रेमनगर में मिली अज्ञात युवती की पहचान कर हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। अर्श की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सार्वजनिक किया जाए। सरकार बताए कि लूट कांड में शामिल आरोपियों को वह संरक्षण क्यों दे रही है। केस से जुड़े पुलिस अधिकारी को केस से अलग करने का क्या कारण है?
डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता

