Homeराज्य समाचारउत्तराखंडपीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : गणेश गोदियाल

पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन : गणेश गोदियाल

मांगों को उठाने वालों पर लाठी बरसाना भाजपा सरकार की दमनकारी सोच : गोदियाल

पीआरडी जवानों पर पुलिसिया कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार संवाद के बजाय दमन पर उतारू : गणेश गोदियाल

पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन, अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वालों पर बल प्रयोग करना सरकार की दमनकारी सोच को दर्शाता हैः गणेश गोदियाल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने 18 नवम्बर को देहरादून में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) के जवानों पर पुलिस द्वारा किए गए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले कर्मचारियों, युवाओं और महिलाओं की आवाज को पुलिस की लाठियों के दम पर दबाना चाहती है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह के माध्यम से जारी बयान में प्रदेश कांग्र्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पीआरडी जवान लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ये वही जवान हैं जो प्रदेश की कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं देते हुए राज्य की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बावजूद उनके भविष्य, रोजगार की सुरक्षा, नियमित ड्यूटी और सम्मानजनक पारिश्रमिक जैसे मुद्दों पर सरकार की उदासीनता समझ से परे है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकार है। सरकार का दायित्व है कि वह आंदोलनकारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करे, लेकिन भाजपा सरकार संवाद के बजाय लाठीचार्ज का रास्ता अपना रही है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश की सेवा करने वाले जवानों को अपनी ही सरकार के सामने न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस की लाठियां खानी पड़ रही हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन ही जनसंघर्षों, आंदोलनकारियों के त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप हुआ है। ऐसे प्रदेश में अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों पर बल प्रयोग करना राज्य निर्माण की मूल भावना के विपरीत है। श्री गोदियाल ने सरकार से मांग की कि पीआरडी जवानों पर लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा घायल जवानों को उचित उपचार एवं मुआवजा दिया जाए। साथ ही पीआरडी जवानों की जायज मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय लेते हुए उनके रोजगार, सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक भविष्य को सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पीआरडी जवानों के न्यायोचित संघर्ष के साथ खड़ी है। सरकार को यह समझना होगा कि लाठीचार्ज से समस्याएं समाप्त नहीं होतीं, बल्कि जनता और सरकार के बीच अविश्वास बढ़ता है। सरकार को दमन का रास्ता छोड़कर संवेदनशीलता के साथ जवानों की मांगों का समाधान करना चाहिए।

डॉ0 प्रतिमा सिंह
प्रदेश प्रवक्ता

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News