Homeराज्य समाचारउत्तराखंडऋषिकेश में पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा: 2 लाख की 6.36...

ऋषिकेश में पुलिस ने स्मैक तस्कर को दबोचा: 2 लाख की 6.36 ग्राम स्मैक बरामद

 

नशे के कारोबार पर दून पुलिस का शिकंजा, ऋषिकेश में स्मैक तस्कर गिरफ्तार

*अवैध मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 2 लाख रू० अनुमानित मूल्य की 6.36 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/व्यापार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 16/11/2026 को पुलिस टीम द्वारा कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत गश्त के दौरान डीजीबीआर चौक के निकट स्थित वन विभाग कार्यालय के गेट के पास से 01 अभियुक्त अजीत राजभर को 6.36 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-603/2026, धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

अजीत राजभर पुत्र देवनाथ राजभर, निवासी मकान नंबर-33, श्रीकृष्णा नगर, वीरभद्र, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 27 वर्ष।

*बरामदगी:*

6.36 ग्राम स्मैक
*(अनुमानित मूल्य 02 लाख रू0)*

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० साहिल वशिष्ठ
2- कां0 गौरव यादव
3- कां0 सोहन सिंह

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News