17 देशों के शोधकर्ताओं के बीच अनुपम सिंह रावत ने मारी बाजी, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार
माया देवी विश्वविद्यालय के शोधार्थी ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल किया सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति सम्मान

माया देवी विश्वविद्यालय के छात्र को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मिला बेस्ट प्रेजेंटेशन अवॉर्ड*
*8वें वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन लाइफ साइंसेज, एग्रीकल्चर, एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट सॉल्यूशंस (LAECS-2026) में अनुपम सिंह रावत ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि*
माया देवी विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान (जूलॉजी) विभाग के रिसर्च स्कॉलर अनुपम सिंह रावत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाते हुए *प्रतिष्ठित 8वें वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस ऑन लाइफ साइंसेज, एग्रीकल्चर, एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट सॉल्यूशंस (LAECS-2026) में बेस्ट प्रेजेंटेशन अवॉर्ड प्राप्त किया है।* यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित किया गया, *जिसमें 17 देशों के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं विद्वानों ने प्रतिभाग किया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों से आए विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के बीच अनुपम सिंह रावत की उत्कृष्ट शोध प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली। उन्हें यह सम्मान उनके शोध कार्य की गुणवत्ता, अकादमिक उत्कृष्टता तथा प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण के लिए प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से माया देवी विश्वविद्यालय के साथ-साथ जंतु विज्ञान विभाग का भी गौरव बढ़ा है*।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की *वाइस प्रेसिडेंट प्रो. (डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने अनुपम सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार की उपलब्धियां विद्यार्थियों की प्रतिभा, मेहनत और शोध के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करती हैं*। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शोध एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अनुपम की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।विश्वविद्यालय के *कुलपति प्रो. (डॉ.) आशीष सेमवाल ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान उसके विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं शोध उपलब्धियों से बनती है।* *अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बेस्ट प्रेजेंटेशन अवॉर्ड प्राप्त करना अनुपम की मेहनत, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शोध क्षमता का प्रमाण है*। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।वहीं, विश्वविद्यालय की *डीन रिसर्च डॉ. गुलफिशान ने अनुपम सिंह रावत को बधाई देते हुए कहा कि शोध के क्षेत्र में इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां विश्वविद्यालय में विकसित हो रहे शोध एवं* *अकादमिक वातावरण को दर्शाती हैं।* उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध, वैज्ञानिक सोच और नवाचार के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। अनुपम की यह उपलब्धि अन्य शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को भी शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।विश्वविद्यालय परिवार ने अनुपम सिंह रावत को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी शोध कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।
इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट प्रो डॉ तृप्ति जुयाल सेमवाल, वाइस चांसलर प्रो डॉ आशीष सेमवाल, रजिस्ट्रार श्रीमती अंबिका जुयाल, डीन एकेडमिक्स प्रो डॉ आर बी सिंह, प्रिंसिपल बीएड डॉ सीता जुयाल सहित सभी स्कूल के प्रिंसिपल डीन शिक्षक उपस्थित थे।

