AIIMS ऋषिकेश के डॉक्टर संतोष नशे और अवसाद के अंधेरे से युवाओं को निकालकर जिंदगी की नई राह दिखा रहे
10 हजार से अधिक युवाओं को नशे, तनाव और डिप्रेशन के प्रति किया जागरूक, 5 हजार से अधिक युवाओं को
आत्महत्या के जोखिम से बचाने में मिली मदद; डेढ़ लाख से अधिक लोगों तक पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और युवाओं के सशक्तीकरण की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए AIIMS के डॉक्टर संतोष को यह सम्मान मिला है। 15 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित ‘रैबार-8: उत्तराखंड @26 विजन 2047’ समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य एवं युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘हिल रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
यह सम्मान पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जनजागरूकता और ‘युवा जोश’ कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
इस दिशा में अब तक 10 हजार से अधिक युवाओं को नशे की लत, मानसिक तनाव और डिप्रेशन के प्रति जागरूक किया जा चुका है। वहीं, 5 हजार से अधिक युवाओं को आत्महत्या के जोखिम से बाहर निकालने और उन्हें जीवन की नई उम्मीद देने में मदद की गई है।

