Homeराज्य समाचारउत्तराखंडटीएचडीसी द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

टीएचडीसी द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

ऋषिकेश, 14 नवंबर 2026: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा आज रसमंजरी ऑडिटोरियम, टीएचडीसी कॉलोनी, ऋषिकेश में ऊर्जा संरक्षण विषय पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता–2026 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी) के तत्वावधान में किया गया। उत्तराखंड में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन हेतु टीएचडीसी को नोडल एजेंसी नामित किया गया था।

इस अवसर पर श्री सिपन कुमार गर्ग, प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने ऊर्जा संरक्षण को सतत एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। इस वर्ष की प्रतियोगिता के विषयों “ऊर्जा बचाएँ, भविष्य सुरक्षित बनाएं” तथा “बीईई स्टार लेबलों की चमकार, ऊर्जा सुरक्षा हो शानदार” का उल्लेख करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग तथा ऊर्जा दक्ष विद्युत उपकरणों के महत्व के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बिजली बचाने के छोटे-छोटे, लेकिन निरंतर किए जाने वाले प्रयास सामूहिक रूप से देश की ऊर्जा सुरक्षा एवं सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

 

कार्यक्रम में श्री एल. पी. जोशी, मुख्य तकनीकी अधिकारी, टीएचडीसी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेताओं को बधाई देते हुए तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि चित्रकलाएँ ऊर्जा संरक्षण के संदेश को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में ऊर्जा बचाने की आदतें अपनाने तथा अपने परिवार एवं समुदाय के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण की जिम्मेदारी प्रत्येक व्यक्ति की है।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री डी. पी. पात्रो, महाप्रबंधक (मा. सं. एवं प्रशा. व जनसंपर्क) द्वारा स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने उपस्थित अतिथियों, प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में इस चित्रकला प्रतियोगिता के महत्व को रेखांकित किया।

 

श्री एल. पी. जोशी, मुख्य तकनीकी अधिकारी, टीएचडीसी तथा श्री डी. पी. पात्रो, महाप्रबंधक (मा. सं. एवं प्रशा. व जनसंपर्क) द्वारा ग्रुप-A (कक्षा 5 से 7) एवं ग्रुप-B (कक्षा 8 से 10), दोनों श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹50,000/-, ₹30,000/- एवं ₹20,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक श्रेणी में 10 सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए, जिनमें प्रत्येक विजेता को ₹7,500/- की पुरस्कार राशि दी गई।

 

ग्रुप-A में आचार्यकुलम, हरिद्वार की कक्षा 7 की छात्रा वर्षा रानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा ज्योति यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरिद्वार की कक्षा 7 की छात्रा अवनि कपूरिया तृतीय स्थान पर रहीं।

 

ग्रुप-B में आचार्यकुलम, हरिद्वार के कक्षा 10 के छात्र कुणाल कुंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, एसेंट पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी, नैनीताल की कक्षा 10 की छात्रा दीक्षा कुटियाल ने द्वितीय तथा डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गुमानीवाला, ऋषिकेश की कक्षा 10 की छात्रा रुचा रवि फुलवारे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी छह विजेता प्रतिभागियों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता के फाइनल में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

 

इस अवसर पर श्री विमल दुर्गापाल, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) एवं उत्तराखंड राज्य के नोडल अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष ग्रुप-A एवं ग्रुप-B की विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 423 विद्यालयों के कुल 2,52,981 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। पिछले वर्ष 242 विद्यालयों के 1,90,241 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस प्रकार, इस वर्ष विद्यार्थियों की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

 

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News