Homeराज्य समाचारउत्तराखंडप्रसून जोशी ने सीएम धामी से की मुलाकात: उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति को...

प्रसून जोशी ने सीएम धामी से की मुलाकात: उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाने पर मंथन

उत्तराखण्ड की लोककला और संस्कृति को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, सीएम धामी से मिले प्रसार भारती अध्यक्ष प्रसून जोशी

*प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार श्री प्रसून जोशी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट*

प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार, कवि और लेखक श्री प्रसून जोशी ने आज मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं श्री प्रसून जोशी के मध्य उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, कला, साहित्य, संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं एवं रचनात्मक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान दिलाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, लोकगीत, लोककला एवं परंपराएं राज्य की अमूल्य धरोहर हैं। राज्य सरकार इनके संरक्षण, संवर्धन तथा प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने साहित्य, गीत लेखन, सिनेमा एवं रचनात्मक जगत में श्री प्रसून जोशी के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि कला और साहित्य समाज की संवेदनाओं, विचारों एवं सांस्कृतिक मूल्यों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं। इनके माध्यम से देश की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विशिष्टताओं को संचार एवं प्रसारण के विभिन्न माध्यमों के जरिए व्यापक पहचान दिलाने तथा राज्य की लोककला और लोकसंस्कृति को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई ।

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News