Homeराज्य समाचारउत्तराखंडकॉर्बेट के कालागढ़ क्षेत्र में जंगल सफारी का रोमांच:  वन्यजीवों के दीदार...

कॉर्बेट के कालागढ़ क्षेत्र में जंगल सफारी का रोमांच:  वन्यजीवों के दीदार के साथ प्रकृति का लें आनंद

बाघ, हाथी और तेंदुओं के दीदार का सुनहरा मौका, पर्यटकों के लिए खुला कालागढ़ टाइगर रिजर्व

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र में जंगल सफारी एवं प्रकृति पर्यटन का आनंद लें**
कालागढ़/।कालागढ़ टाइगर रिजर्व, विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का उत्तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी भू-भाग है। यह क्षेत्र अपनी समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य, नदियों, झरनों एवं विस्तृत घास के मैदानों के लिए जाना जाता है।प्रत्येक वर्ष **15 नवंबर से 15 जून** तक यहाँ पर्यटकों के लिए जंगल सफारी का संचालन किया जाता है। कालागढ़ टाइगर रिजर्व में **पाखरो एवं सोनानदी दो प्रमुख पर्यटन जोन** हैं, जहाँ पर्यटक जीप सफारी के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों, हाथियों, बाघ, तेंदुओं सहित अन्य मांसाहारी एवं शाकाहारी वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने तथा प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
पर्यटकों के ठहरने हेतु क्षेत्र में विभिन्न वन विश्राम गृह भी उपलब्ध हैं, जिनमें **पाखरो, मोरघट्टी, एवं रथुवाढाब वन विश्राम गृह** प्रमुख हैं। इनमें कुछ विश्राम गृह रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित हैं, जहाँ प्रकृति के बीच रहने का विशेष अनुभव प्राप्त किया जा सकता है।
पर्यटक जंगल सफारी एवं वन विश्राम गृहों की ऑनलाइन बुकिंग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट **corbettonline.uk.gov.in** के माध्यम से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, किसी भी जानकारी अथवा पूछताछ के लिए **रिसेप्शन सेंटर, कॉर्बेट (सिद्धबली मंदिर के निकट), कोटद्वार** में संपर्क किया जा सकता है।
*आइए, कॉर्बेट के इस खूबसूरत वन क्षेत्र में प्रकृति, पक्षियों एवं वन्यजीवों के बीच एक यादगार अनुभव प्राप्त करें।**

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News