Homeराज्य समाचारउत्तराखंडभाजपा के दीपावली मिलन में पत्रकारों का सम्मान: महेंद्र भट्ट ने दी...

भाजपा के दीपावली मिलन में पत्रकारों का सम्मान: महेंद्र भट्ट ने दी शुभकामनाएं

 

पत्रकार लोकतंत्र का अहम स्तंभ, देश और प्रदेश को दिशा देने में निभाएं मार्गदर्शक की भूमिका : महेंद्र भट्ट

पत्रकारों के संग भाजपा ने मनाया दीपावली मिलन: प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने की खुशहाली की कामना

​देहरादून 7 नवंबर। भाजपा परिवार द्वारा पत्रकारों के संग दीपावली मिलन कार्यक्रम उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने सभी पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक शुभकामना देते हुए उनके परिजनों समेत समस्त प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

हरिद्वार रोड रिस्पना पुल स्थित एक निजी संस्थान में हुए इस दिवाली मिलन कार्यक्रम में भाजपा मीडिया टीम की तरफ से सभी पत्रकार मित्रों से औपचारिक भेंट वार्ता की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान द्वारा सभी लोगों से व्यक्तिगत मिलकर दिवाली की बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों संग चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि आप लोग लोकतंत्र के चतुर्थ और अहम स्तंभ है, जिस पर निष्पक्ष एवं जन सरकारों की सरकार एवं समाज की भूमिका निर्भर करती है। वर्तमान दौर में जब देश विकास की नई ऊंचाइयों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है और दुनिया भर से नकारात्मक तौर तरीकों के हमले भी हमारे देश समाज पर बढ़ रहे हैं। ऐसे में समाज का आईना एवं आवाज होने के चलते, लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती आप सभी पर भी निर्भर करती है। लिहाजा सभी से आग्रह है कि प्रदेश और देश को आगे बढ़ाने के लिए समाज द्वारा अपनी भूमिका निर्वहन में आप मार्गदर्शक का काम करें।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत ने भी पत्रकारों को रोशनी के उत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए सबके मंगल की कामना की। उन्होंने कहा आप सबके साथ एक राजनेता होने के नाते हम सभी का बहुत सम्पर्क रहता है। जिसमें समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को लेकर आप सभी से हमें अनेकों सुझाव प्राप्त होते हैं, जो कहीं ना कहीं देश और प्रदेश की राजनीति और सरकारी कामकाज को बेहतर बनाने में योगदान में सहायक होते हैं।

वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने सभी उपस्थित पत्रकारों को दीपावली की शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा यह दिवाली हम सब के जीवन में उमंग और उल्लास लेकर आए ताकि उसे प्राप्त ऊर्जा प्रदेश को आगे बढ़ाने में कारगर साबित हो।

इस दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह नेगी श्री संपूर्ण रावत श्री कुलदीप रावत प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती कमलेश रमन एवं संपर्क प्रमुख श्री हरीश चमोली भी उपस्थित रहे।

मनवीर सिंह चौहान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भाजपा उत्तराखंड

Static 1
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

STAY CONNECTED

123FansLike
234FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest News